एनवीडिया चिप के लिए चीन की जासूसी! अमेरिकी तकनीक तक पहुंच बनाने में जुटी खुफिया एजेंसी

Xi Jinping Technology Strategy: एनवीडिया की अत्याधुनिक AI चिप को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तकनीकी प्रतिस्पर्धा है। चीन की खुफिया एजेंसी ने उन्नत AI चिप हासिल करने के लिए गुप्त अभियान चलाया था।
china secret mission nvidia ai chips spy allegations
चीन शी जिनपिंग(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • चीन की खुफिया एजेंसी MSS ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद उन्नत AI चिप हासिल करने के लिए गुप्त अभियान चलाया।

  • अभियान का उद्देश्य Nvidia की अत्याधुनिक चिप तक पहुंच बनाना और वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग से खुफिया जानकारियां जुटाना था।

  • यह अभियान राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तकनीकी आत्मनिर्भरता रणनीति का हिस्सा बताया गया है।

Mumbai News: एनवीडिया से जुड़े हालिया जासूसी विवाद के सामने आने से करीब दो साल पहले ही चीन की खुफिया एजेंसी ने उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप हासिल करने के लिए एक गुप्त अभियान शुरू कर दिया था।

चीन की मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (एमएसएस) इस अभियान के तहत न केवल अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों को दरकिनार कर अत्याधुनिक चिप चीन पहुंचाने की कोशिश कर रही थी, बल्कि वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग से महत्वपूर्ण खुफिया जानकारियां भी जुटा रही थी।

शी जिनपिंग की रणनीति का हिस्सा

यह अभियान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की व्यापक तकनीकी आत्मनिर्भरता रणनीति का हिस्सा बताया गया है। वर्ष 2023 में गठित चीन की सेंट्रल साइंस एंड टेक्नोलॉजी कमीशन इस रणनीति के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जनवरी में जिनपिंग ने महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्रों की बाधाएं दूर करने के लिए असाधारण कदम उठाने का आह्वान किया था। वहीं, अप्रैल में चेन यिक्सिन ने तकनीकी नाकेबंदी को तोड़ने और एआई नवाचार को आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया था।

china secret mission nvidia ai chips spy allegations
कल्याण-टिटवाला में 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, ठाणे पुलिस मुख्यालय के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज; आरोपी फरार

अमेरिका के प्रतिबंध बने चुनौती

अमेरिका ने 2022 के अंत से चीन को एनवीडिया की उन्नत एआई चिप के निर्यात पर प्रतिबंध और कड़े नियंत्रण लगाने शुरू किए थे। वाशिंगटन को आशंका है कि इन चिप का इस्तेमाल चीन सैन्य और खुफिया क्षमताएं बढ़ाने में कर सकता है। चीन ने वैकल्पिक रास्तों और विदेशी कारोबारी नेटवर्क के जरिए इन चिप तक पहुंच बनाने की कोशिश जारी रखी। रिपोर्ट में सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड और उसकी पूर्व

china secret mission nvidia ai chips spy allegations
उल्हासनगर को मुंबई-3 बनाने की तैयारी, मेट्रो से लेकर फ्रीहोल्ड तक CM फडणवीस ने गिनाए विकास के रोडमैप

कार्यकारी एलिस हुआंग का भी उल्लेख

कार्यकारी एलिस हुआंग का भी उल्लेख है। चीन ने जासूसी से जुड़े आरोपों को मनगढंत बताते हुए खारिज किया है। हालांकि, इन खुलासों ने स्पष्ट कर दिया है कि एआई चिप की वैश्विक प्रतिस्पर्धा अब केवल व्यापार और तकनीक तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया गतिविधियों का भी बड़ा मोर्चा बन चुकी है।