

CM देवेंद्र फडणवीस ने उल्हासनगर में CHM कॉलेज की नई इमारत का उद्घाटन किया।
उन्होंने सिंधी समाज के संघर्ष और देश के विकास में उसके योगदान की सराहना की।
उल्हासनगर को मुंबई-3 के कॉन्सेप्ट में विकसित करने की बात कही।
मेट्रो, कंक्रीट सड़कें, फ्लाईओवर और अलग पेयजल योजना पर जोर दिया।
CHM College Ulhasnagar Inauguration: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र रविवार को उल्हासनगर में निरंजन हीरानंदानी के सीएमएम कॉलेज की नई इमारत का उद्घाटन करने के बाद दिये गए अपने भाषण में सिंधी समाज और उल्हासनगर की खूब तारीफ की।
यू होने कहा कि देश के बटवारे के बाद पाकिस्तान में अपना सबकुछ छोड़कर भारत आये और भारत के विभिन्न राज्य और शहरों में रहकर सिंधी समाज ने अपनी मेहनत के बलबूते हर क्षेत्र में विकाश,तरक्की की हैं। जिसमें उल्हासनगर और उल्हासनगर का सिंधी समाज भी हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया कि राज्य सरकार उल्हासनगर के विकास को नई दिशा देने और शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक बदलाव लाने पर ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उल्हासनगर में CHM कॉलेज की नई बिल्डिंग के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।इस अवसर पर उन्होंने अपने भाषण में उल्हासनगर के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर रोशनी डाली।
उन्होंने उल्हासनगर को मुंबई 3 के कॉन्सेप्ट में शामिल करने से लेकर शहर को मेट्रो से जोड़ने तक के विकास के तरीके का जिक्र किया। उन्होंने शहर में मेट्रो का काम जल्द से जल्द पूरा करने, कंक्रीट सड़कों और फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने, साथ ही एक अलग पीने के पानी की स्कीम जैसे ज़रूरी मुद्दों पर बात की।
उन्होंने शहर में बिना प्लान के विकास को रोकने के लिए घरों को रेगुलर करने और क्लस्टर स्कीम के ज़रिए प्लान्ड विकास पर भी ज़ोर दिया। भाषण में सिंधी समुदाय को ज़मीन का मालिकाना हक और फ्रीहोल्ड देने के मुद्दे का भी ज़िक्र किया गया।
सिंधी समुदाय के योगदान की तारीफ़ करते हुए कहा गया कि सिंधी समुदाय अपनी मेहनत के दम पर बंटवारे के बाद फिर से खड़ा हुआ है। 1949 में बांद्रा में नेशनल कॉलेज की स्थापना के साथ-साथ HSNC के 27 इंस्टीट्यूशन में लगभग 14 हज़ार स्टूडेंट्स के पढ़ाई करने की बात भी कही गई।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने शिक्षा के क्षेत्र में डिग्री के साथ-साथ स्किल्स और प्रैक्टिकल नॉलेज को भी महत्व देने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने मॉडर्न शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लासरूम के महत्व और स्टूडेंट्स को भविष्य की चुनौतियों के लिए काबिल बनाने की कोशिशों पर ज़ोर दिया।
उल्हासनगर के विकास के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा बनाने का विज़न भी इस भाषण में सामने आया। CHM कॉलेज की नई बिल्डिंग का उद्घाटन शहर के एजुकेशनल विकास में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।
इस अवसर पर मंच पर सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ सीएमएम कॉलेज के संचालक निरंजन हीरानंदानी, प्राचार्य मंजू लालवानी पाठक, विधायक कुमार आयलानी, विधायक किसन कथोरे, विधायक सुलभा गायकवाड़, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वधारिया, प्रदीप रामचंदानी के साथ कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सीएचएम कालेज के अधिकारी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।