अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का गुर्गा मुंबई से गिरफ्तार, 16 साल से फरार था फरार
मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। देवनार थाने की एक टीम ने आरोपी विलास बलराम पवार उर्फ राजू (62) को गुरुवार शाम चेंबूर इलाके से गिरफ्तार किया।
- Written By: आकाश मसने
गिरफ्तार छोटा राज का गुर्गा विलास पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। विलास पवार नाम के इस अपराधी पर हत्या,फिरौती समेत कई मामले दर्ज हैं। पिछले 16 सालों से फरार चल रहे राजू चिकन्या उर्फ विलास बलराम पवार को गिरफ्तार करने में मुंबई पुलिस ने सफलता मिली है। ये आरोप छोटा राजन के खास गुर्गे के तौर पर जाना जाता था। इसे राजू विकन्या उर्फ विलास बलराम पवार के नाम से बुलाया जाता हैं।
हत्या के प्रयास के एक मामले में 16 साल से फरार छोटा राजन गिरोह के सदस्य विलास पवार को मुंबई पूर्वी उपनगर से गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि देवनार थाने की एक टीम ने आरोपी विलास बलराम पवार उर्फ राजू (62) को गुरुवार शाम चेंबूर इलाके से गिरफ्तार किया।
1992 में घाटला में हुआ था गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार विलास पवार पर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल है और उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी ने 1992 में घाटला गांव में एक व्यक्ति को कथित तौर पर गोली मारकर घायल कर दिया था और उसे मामले में गिरफ्तार किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
मॉकड्रिल के दौरान नदी में गिरे ASI, रेस्क्यू करने पहुंची टीम ने तुरंत बचाई जान, वीडियो वायरल
अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
फीस बकाया होने पर छात्रों को बनाया बंधक, नासिक में स्वराज्य पार्टी और अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन
भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरो ने जमाया रंग; वीडियो वायरल हुआ तो भड़का विपक्ष, उठाए सवाल
लेकिन 2008 में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसे रिहा कर दिया गया। तब से वह फरार था। जिसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा।
छोटा राजन के गिरोह का सक्रिय सदस्य था
अधिकारी ने कहा कि छोटा राजन का गुर्गा विलास पवार नवी मुंबई के नेरुल इलाके में रहता था और निर्माण कार्यों के लिए श्रमिक मुहैया कराता था। अधिकारी ने कहा कि आरोपी छोटा राजन गिरोह का सक्रिय सदस्य था और 1990 के दशक में दादर में एक व्यक्ति की हत्या में शामिल था।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
राजू चिकन्या से डरते थे लोग
कहा जाता है कि राजू चिकन्या उर्फ विलास पवार का आतंक इतना था कि लोग उसका नाम सुनकर काप जाते थे। इतने लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी। छोटा राजन के गुर्ग के तौर पर जाना जाने वाला विलास पवार वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाया करता था।
