-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Nana Patole Said There Is Anti Shiv Government In The Country
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर महाराष्ट्र में घमासान, नाना पटोले बोले- देश में शिवद्रोही सरकार
- Written By: शुभम सोनडवले
सिंधुदुर्ग जिले में 26 अगस्त को छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के ढह गई थी। इस घटना के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफी मांग चुके हैं लेकिन विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) सत्तारूढ़ महायुति को बख्शने को तैयार नहीं है। MVA की ओर से घटना के विरोध में रविवार को मुंबई में जूते मारो आंदोलन किया गया।

MVA का मुंबई में जूते मारो आंदोलन (फोटो: @NANA_PATOLE)
मुंबई. सिंधुदुर्ग जिले में 26 अगस्त को छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के ढह गई थी। इस घटना के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफी मांग चुके हैं लेकिन विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) सत्तारूढ़ महायुति को बख्शने को तैयार नहीं है। MVA की ओर से घटना के विरोध में रविवार को मुंबई में जूते मारो आंदोलन किया गया। इसमें MVA में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और NCP शरदचंद्र पवार के प्रमुख नेताओं सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए। खास बात यह है कि पुलिस विभाग से अनुमति नहीं मिलने के बाद भी MVA के नेताओं ने आंदोलन किया।
सिंधुदुर्ग जिले के मालवण स्थित राजकोट किले में नौसेना दिवस के अवसर पर स्थापित किए गए छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची पूर्णाकृती प्रतिमा 26 अगस्त को ढह गई। इस प्रतिमा का उद्घाटन आठ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस घटना के विरोध में जेल जाना पड़ा तब भी आंदोलन करेंगे, ऐसा रुख अपनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, NCP शरद चंद्र पवार पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और छत्रपती शाहू महाराज और सहित MVA के तमाम नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। दक्षिण मुंबई स्थित हुतात्मा चौक से गेट वे ऑफ इंडिया तक निकाले गए मार्च में MVA के नेता व कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान महाराज का अपमान बर्दाश्त नहीं, जय भवानी, जय शिवाजी के नारों के बीच राज्य की महायुति सरकार में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं अजीत पवार के पोस्टर पर चप्पल-जूते से प्रहार भी किए गए।
महाराष्ट्र की आत्मा का अपमान
उद्धव ठाकरे ने कहा, “यह शिव-प्रेमी महाराष्ट्र है। यह महाराष्ट्र धर्म का अपमान है। शिवद्रोही को महाराष्ट्र कभी माफ नहीं करता। नहीं करेगा, यही दिखाने के लिए हम यहां एकत्र हुए हैं। इस जागरूकता को बरकरार रखें। इन महाराष्ट्र द्रोहियों को ‘गेट आऊट ऑफ इंडिया’ किए बगैर चैन से मत बैठना।”
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
विधानपरिषद में एकनाथ शिंदे का दावा, इंफ्रा, सुरक्षा और विकास परियोजनाओं को महाराष्ट्र सरकार दे रही प्राथमिकता
विधानसभा में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान, ‘सेवन इलेवन’ से जमीन वापस लेकर आदिवासी परिवारों को देगी सरकार
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों से हिला विपक्ष, अगर महायुति में गए तो लोकसभा में पूरी तरह बदल जाएगा नंबर गेम
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने पर विवाद, सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया औरंगजेब
प्रतिमा की स्थापना में भ्रष्टाचार
शरद पवार ने कहा, “महाराष्ट्र के इतिहास में छत्रपति शिवाजी महाराज को अपमानित करने की भूमिका शासकों ने अपनाई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चौंकाने वाला बयान दिया कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा हवा के कारण गिर गई। राज्यभर में शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं लोगों को प्रेरित करती हैं। लेकिन मालवण में लगाई गई प्रतिमा भ्रष्टाचार का उदाहरण है। उस प्रतिमा को स्थापित करने में भ्रष्टाचार हुआ है। यह समझ जनमानस में बनी है। यह शिव प्रेमियों का अपमान था। इसलिए हमने सरकार के विरोध का रुख अपनाया।”
यह भी पढ़ें: शिवाजी मूर्ति गिरने के खिलाफ मुंबई में सड़कों पर उत MVA , ‘जूता मारो’ आंदोलन में उद्धव-सुप्रिया
देश में शिवद्रोही सरकार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “देश में शिवद्रोही सरकार है। महाराज के नाम पर पेशवाई चल रही है। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार किया गया। सरकार ने महाराज का अपमान करने का काम किया है। मालवण में महाराज की प्रतिमा गिरी। यह सिर्फ महाराज की प्रतिमा नहीं थी, बल्कि महाराष्ट्र का धर्म था। शिवाजी महाराज हमारे भगवान हैं। इसलिए जिसने हमारे महाराज को अपमान किया, हम उस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।”
Chhatrapati shivaji maharaj statue nana patole said there is anti shiv government in the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: AIIMS दिल्ली ने CBI को सौंपी फोरेंसिक रिपोर्ट, जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू
Jul 12, 2026 | 03:12 PMWashim News: 29 जुलाई तक पूरा करें एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन, जिलाधिकारी के निर्देश
Jul 12, 2026 | 03:10 PMनागपुर में बोले CM फडणवीस: एक्यूपंक्चर से दूर हुआ था मेरा पीठ दर्द, इसके विकास में कमी नहीं आने देगी सरकार
Jul 12, 2026 | 03:09 PMRohit Chandel POCSO Case: रोहित चंदेल पर पॉक्सो का शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में किया बड़ा कबूलनामा
Jul 12, 2026 | 03:01 PMगोंदिया: तिरोड़ा में किसानों की अनोखी मांग, मंत्रियों और सांसदों का वेतन रोककर सरकार जल्द जारी करे धान का बोनस
Jul 12, 2026 | 03:01 PMअंधेरी स्टेशन पर मराठी भाषा को लेकर अनोखा विवाद: टीसी और यात्री के बीच तीखी बहस; आरपीएफ दफ्तर पहुंचा मामला
Jul 12, 2026 | 02:59 PMAkola News: शिक्षक हितों को मिलेगी प्राथमिकता, अकोला में बोले विधायक किरण सरनाइक
Jul 12, 2026 | 02:59 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














