- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti Was Celebrated As Per The Date In Mumbai
Mumbai News: शिव जयंती पर गूंजा ‘मी मराठी अभिमान महाराष्ट्राचा’, तिथिनुसार मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
आज छत्रपति शिवाजी महाराज की तिथिनुसार जयंती मनाई गई। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्र ‘जय भवानी-जय शिवाजी’ के जयघोष से गूंज उठा। शिव जयंती के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए।
- Written By: आकाश मसने

मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर हुए कार्यक्रम (फोटो नवभारत)
मुंबई: आज छत्रपति शिवाजी महाराज की तिथिनुसार जयंती मनाई गई। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्र ‘जय भवानी-जय शिवाजी’ के जयघोष से गूंज उठा। शिवसेना, शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेताओं की तरफ से जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थकों ने भी कई जगहों पर सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। वहीं दूसरी ओर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायकों और पदाधिकारियों ने भी आयोजन किया था। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर लोगों में जश्न का माहौल दिखने को मिला।
मुंबईकर सड़कों पर ढोल-ताशे के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन, आदर्श और शिक्षाएं सभी को प्रेरित करती झांकी निकाली गई।अंधेरी-पश्चिम अंबोली नाका स्थित हेलेन गार्डन में `मी मराठी अभिमान महाराष्ट्राचा’ कार्यक्रम में लोगों ने गीत, संगीत एवं नृत्य का दिल खोलकर कर आनंद उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
सुलझ गया खेलोबा के शिवाजी महाराज का मूर्ति विवाद, नई जगह होगी स्थापना, दोनों समुदाय की बनी सहमति
जलगांव: उत्तर महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर?, भाजपा से बढ़ती नजदीकियां, शिवसेना विधायकों पर राऊत का आरोप
‘संजय राउत ही करेंगे ठाकरे गुट के दो टुकड़े’, विधायक चंद्रकांत पाटिल का बड़ा दावा
कांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
शिवसेना (यूबीटी) के उप विभाग प्रमुख प्रसाद आयरे एवं दयानंद कड्डी शाखा क्रमांक 65 द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। नयन रम्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन शिवसेना के उप नेता अमोल कीर्तिकर के हाथों किया गया। इस अवसर पर विधायक हारुन खान, विधानसभा संगठक संजय कदम सहित कई लोग उपस्थित रहे।
मोटरसाइकिल रैली से कार्यक्रम की शुरुआत
मोटरसाइकिल रैली से कार्यक्रम को शुरुआत की गई। रैली में महिलाएं सांस्कृतिक पेहराव तथा पुरुष केशरी कुर्ता पहन कर सहभागी बने। रैली की शुरुआत दोपहर 3 बजे से विभिन्न स्थानों से निकाली गई। रैली में विभिन्न रंगों के फव्वारों का प्रस्तुतिकरण, सांस्कृतिक झांकियां शामिल रही।
महाराज की प्रतिमा को दी गई सलामी
छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा परिसर में प्रार्थना, गर्जना, आरती व ढोल ताशे के साथ रंग-बिरंगी रंगोली, दीपों की रोशनी, पारलाइट के प्रकाश में गुलाल उड़ाकर तोपों से महाराज की प्रतिमा को सलामी दी गई। नायगांव पूर्व जूचंद्र, परेरा नगर, भोयदापाडा, शिवाजी नगर, सातिवली, चिमीचा पाडा, और चिंचोटी जैसे इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज की जय जयकार करते हुए कई लोगों ने उनका पूजा भी किया।
शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर हार चढ़ाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर यूबीटी के उपजिल्हा प्रमुख जनार्दन म्हात्रे, दिलीप चेंदवणकर, हरिहर पाटील अशोक बंडे और सेना पदाधिकारी आकाश गायकवाड जैसे शिवसैनिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सत्यनारायण पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम
उद्धव गुट ने शिवसेना शाखाओं में सत्यनारायण पूजा और शिवाजी की प्रतिमा का पूजा कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसी प्रकार शिंदे गुट और मनसे से नेताओं ने भी विभिन्न स्थानों पर सत्यनारायण पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक मंचन किया गया।
दहिसर पूर्व केतकीपाडा में शिवसेना के शाखा क्रमांक 3 के शाखाप्रमुख प्रकाश पुजारी ने शिव जयंती महोत्सव आयोजित किया। सुबह 10 बजे शिव प्रतिमा का स्थापना की गई। शाम 6 से 9 बजे तक सत्यनारायण की महापूजा और साथ ही 7 से 10 बजे तक मराठी गीतों सुमधुर कार्यक्रम चला।
इसी दौरान मंच से कलाकारों ने शिवाजी महाराज पर आधारित नाट्य भी प्रस्तुत किया। इसी प्रकार दादर, बोरीवली और अन्य कई स्थानों पर मनसे ने भी कार्यक्रम का आयोजन किया था।
वसई में शिव जयंती पर निकाली पालखी
वसई में छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मतिथि के अनुसार सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘जय शिवाजी, जय भवानी’ के नारों से शिव प्रेमियों में उत्साह का संचार हो गया। वसई स्थित फादर वाडी, भोयदापाडा, अग्रवाल नाका और सातिवली में यूबीटी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शिवाजी जयंती का आयोजन किया था।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इसी दौरान लोगों द्वारा शिवाजी महाराज की पालखी निकाली गई। पालखी में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। फादरवाडी में रमाकांत भोईर, अमजद शेख, गणेश वरखंडे, इबु शेख, भोयदापाडा में विश्वास किणी और रतिलाल चव्हाण, अग्रवाल नाका में काका मोटे, अतुल मोटे, विजय कोलते और सातिवली में शरद गांवकर और दत्ता कदम में कार्यक्रम का आयोजन किया था।
Chhatrapati shivaji maharaj jayanti was celebrated as per the date in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














