Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई मंडल के स्टेशनों पर 13 ब्रेस्ट फीडिंग पॉड स्थापित करेगी मध्य रेलवे

  • Written By: मनोज पांडे
Updated On: Jun 16, 2023 | 09:02 PM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: मध्य रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि यात्रा के दौरान अपने बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए मुंबई मंडल के सात प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 13 अत्याधुनिक नर्सिंग पॉड स्थापित किए जाएंगे। मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), दादर, ठाणे, कल्याण, पनवेल और लोनावाला स्टेशनों पर नर्सिंग पॉड स्थापित किए जाएंगे। 

नर्सिंग पॉड में आरामदायक गद्देदार बैठने की जगह

इन नर्सिंग पॉड में आरामदायक गद्देदार बैठने की जगह, डायपर बदलने के लिए एक समर्पित केंद्र, हवा के लिए एक पंखा, एक लाइट और गंदे डायपरों के निस्तारण के लिए एक कूड़ेदान भी होगा। मध्य रेलवे ने कहा कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुविधाओं की कमी केवल उनके सामने आने वाली चुनौतियों को बढ़ाती है, इसलिए प्रत्येक नर्सिंग पॉड महिलाओं और उनके बच्चों के लिए स्तनपान के अनुभव को बेहतर बनाने के वास्ते डिजाइन की गई सुविधाओं की कड़ी में से एक है।

एक लाइसेंस प्राप्त सेवा प्रदाता कंपनी को नर्सिंग पॉड के रख-रखाव की जिम्मेदारी दी जाएगी और उन्हें ‘आर्थिक रूप से वहनीय’ बनाने के लिए पॉड की दीवारों पर विज्ञापन प्रदर्शित किए जाएंगे। (एजेंसी) 

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई: मध्य रेल के गैर-किराया आय में 16.78% की बढ़ोतरी होने से हुई 20.48 करोड़ की कमाई

Central railway to set up 13 breast feeding pods at stations of mumbai division

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2023 | 09:02 PM

Topics:  

  • Mumbai Division

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.