Central Railway Updates: टिटवाला स्टेशन पर 28 अगस्त से 15 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

Mumbai Local Train Mega Block: मध्य रेलवे टिटवाला स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार के लिए 28 अगस्त से 15 दिनों का विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेगा। रात की कई टिटवाला व कसारा लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी।
Central Railway 15-day mega block at Titwala station starting August 28; several local trains to remain cancelled
मुंबई लोकल ट्रेन रद्द, सोर्स- सोशल मीडियाप्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

Titwala Station Mega Block: टिटवाला स्टेशन के प्लेटफॉर्म विस्तार का काम पूरा करने के लिए मध्य रेलवे 28 अगस्त से 15 दिनों का विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने जा रहा है। इसके चलते टिटवाला-कसारा मार्ग पर रात के समय चलने वाली कई लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी। कई फेरे रद्द किए जाएंगे, जबकि कुछ लोकल ट्रेनों को ठाणे या कल्याण तक ही चलाया जाएगा। कुछ सेवाओं को आसनगांव तक बढ़ाया जाएगा।

28 अगस्त की रात कई लोकल रद्द

ब्लॉक के पहले दिन यानी 28 अगस्त की रात सीएसएमटी से रात 10 बजे, 10.50 बजे और 11.42 बजे रवाना होने वाली टिटवाला लोकल रद्द रहेगी। इसके अलावा 29 अगस्त की मध्य रात्रि 12.08 बजे की सीएसएमटी-कसारा लोकल भी रद्द की जाएगी। टिटवाला से सीएसएमटी जाने वाली रात 9 बजे और 10.06 बजे की लोकल सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। इसके साथ ही रात 11.14 बजे की टिटवाला-ठाणे और आसनगांव से रात 11.08 बजे की ठाणे लोकल भी रद्द रहेगी।

29 अगस्त से 1 सितंबर तक ज्यादा असर

मध्य रेलवे के अनुसार, 29 अगस्त से 1 सितंबर के बीच सीएसएमटी से रात 10 बजे, 10.50 बजे, 11.16 बजे और 11.42 बजे चलने वाली टिटवाला लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी। इसके अलावा कुर्ला, आसनगांव और कसारा की कुछ अन्य लोकल सेवाएं भी प्रभावित होंगी।

सुबह और रात की सेवाओं पर भी असर

टिटवाला से सीएसएमटी जाने वाली सुबह 6.13 बजे की लोकल के साथ रात 9 बजे और 10.06 बजे की सेवाएं भी प्रभावित होंगी। ठाणे शहर जाने वाली रात 10.25 बजे और 11.14 बजे की लोकल सेवाओं पर भी ब्लॉक का असर पड़ेगा।

Central Railway 15-day mega block at Titwala station starting August 28; several local trains to remain cancelled
VIDEO: मुंबई के परेल में ईद जुलूस के दौरान भड़की हिंसा, झंडे के डंडों से मारपीट, पुलिसकर्मियों समेत कई घायल

यात्रियों को करना होगा वैकल्पिक व्यवस्था

प्लेटफॉर्म विस्तार का काम जरूरी होने के कारण रात के समय टिटवाला-कसारा मार्ग पर लोकल सेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन के समय की जानकारी पहले से जांचने और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।

मध्य रेलवे का यह विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक प्लेटफॉर्म विस्तार के काम के लिए लिया जा रहा है। काम के दौरान अलग-अलग चरणों में लोकल सेवाओं के फेरे और उनके गंतव्य में बदलाव किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com