मध्य रेलवे के निलजे स्टेशन पर विशेष ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित; देखें रीशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट
Nilaje Station Block: मध्य रेलवे के निलजे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 21 से 22 जुलाई तक विशेष ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें डायवर्ट, रीशेड्यूल व प्रभावित रहेंगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
निलजे स्टेशन ब्लॉक (सोर्सः सोशल मीडिया)
Central Railway Special Traffic Block: मध्य रेल के निलजे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कमीशनिंग कार्य के लिए 21 जुलाई से 22 जुलाई (बुधवार) तक विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 21 जुलाई को शाम 7:45 बजे से 22 जुलाई 2026 को सुबह 05:45 बजे तक होगा।
17318 दादर–हुब्बल्ली एक्सप्रेस (21.07.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा) को ठाणे–कल्याण–कर्जत मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन पनवेल स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कल्याण स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
पुनर्निर्धारित ट्रेन
10103 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–मडगांव एक्सप्रेस (22.07.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा) अपने निर्धारित समय 7:10 बजे के स्थान पर 8:40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में ऑनलाइन ठगी का बड़ा कहर: भोईवाड़ा थाने में 24 घंटे में दर्ज हुए 24 मामले; डॉक्टर व कर्मचारी बने शिकार
महाराष्ट्र ATS का बड़ा खुलासा: बीड-सोलापुर के फर्जी ट्रस्टों का पाकिस्तान कनेक्शन, 15 करोड़ का संदिग्ध फंड जमा
हज यात्रियों को मिली बड़ी राहत: हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 24 जुलाई तक करें अप्लाई
कोंकण में महायुति में वर्चस्व की जंग: तटकरे और रामदास कदम की भिड़ंत में कूदे योगेश, दी पोल खोलने की चेतावनी
मार्ग में विनियमित ट्रेनें
- 20112 मडगांव– छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस – तलोजा पांचनंद स्टेशन पर 1 घंटा 20 मिनट,
- 11004 सावंतवाड़ी रोड–दादर एक्सप्रेस – कलंबोली स्टेशन पर 35 मिनट,12620 मंगलूरु–लोकमान्य तिलक टर्मिनस मत्स्यगंधा एक्सप्रेस – पनवेल स्टेशन पर 10 मिनट,
- 01435 सोलापुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल – पोयंजे स्टेशन पर 2 घंटे,
- 17317 हुबली –दादर एक्सप्रेस लगभग 10 से 15 मिनट विलंब से चल सकती है। निलजे स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान गुजरने वाली तथा 25 से 35 मिनट तक विलंबित हो सकने वाली ट्रेनें।
डाउन दिशा की ट्रेनें - 61025 दिवा–पेन मेमू,
- 61013 दिवा–रोहा मेमू,
- 12223 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–एर्नाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस,12432 हजरत निजामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस,12133 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस –मंगलूरु एक्सप्रेस, 19260 भावनगर टर्मिनस–तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस, 20111 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस –मडगांव कोकणकन्या एक्सप्रेस,11003 दादर–सावंतवाड़ी एक्सप्रेस देरी से चलेंगी।
यह भी पढ़ें: उम्मीद पोर्टल पर महाराष्ट्र ने रचा इतिहास, वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण में UP और तेलंगाना को पछाड़ बना नंबर-1
अप दिशा की ट्रेनें
- 10104 मडगांव– छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मांडवी एक्सप्रेस,10106 सावंतवाड़ी–दिवा पैसेंजर,
- 12449 मडगांव–चंडीगढ़ गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस,
- 10116 मडगांव–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस,
- 22230 मडगांव– छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वंदे भारत एक्सप्रेस,16334 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–वेरावल एक्सप्रेस, 12052 मडगांव– छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जनशताब्दी एक्सप्रेस।यात्रियों से अपील है कि यात्रा की योजना बनाते समय उपरोक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखें तथा रेलवे द्वारा जारी नवीनतम जानकारी का पालन करें।
