महाराष्ट्र के पंढरपुर कार्तिकी मेले के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, 17 से 23 नवंबर तक चलेंगी 36 स्पेशल ट्रेनें

Pandharpur Kartiki Mela Special Trains: पंढरपुर के कार्तिकी मेले में उमड़ने वाली भीड़ के लिए मध्य रेल ने 17 से 23 नवंबर तक मिरज–लातूर और मिरज–सोलापुर मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
Central Railway Special Trains 2026
मिरज–सोलापुर मार्गों पर विशेष ट्रेनेंसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पंढरपुर कार्तिकी मेले के लिए मध्य रेल 36 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाएगा।

  • ट्रेनें 17 से 23 नवंबर 2026 तक संचालित होंगी।

  • मिरज–लातूर मार्ग पर दिन और रात की विशेष सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

  • सोलापुर–मिरज मार्ग पर भी दोनों दिशाओं में रोजाना ट्रेन चलेगी।

  • टिकट UTS प्रणाली और RailOne ऐप से बुक किए जा सकेंगे।

Central Railway Special Trains 2026: महाराष्ट्र के पंढरपुर में आयोजित होने वाले कार्तिकी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने 36 विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 17 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक मिरज–लातूर और मिरज–सोलापुर मार्गों पर चलाई जाएंगी। रेलवे की इस पहल से मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मिरज–लातूर के बीच पहली जोड़ी की 14 अनारक्षित विशेष सेवाएं संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 01405 मिरज से प्रतिदिन सुबह 7 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 2:35 बजे लातूर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01406 लातूर से दोपहर 3:50 बजे प्रस्थान कर रात 11:45 बजे मिरज पहुंचेगी।

मिरज–लातूर के बीच रात्रिकालीन विशेष ट्रेनों की 8 सेवाएं भी चलाई जाएंगी

दोनों दिशाओं में 7-7 सेवाएं होंगी। इसके अलावा, मिरज–लातूर के बीच रात्रिकालीन विशेष ट्रेनों की 8 सेवाएं भी चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 01407 मिरज से 19 से 22 नवंबर तक रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे लातूर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 01408 लातूर से सुबह 6 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:50 बजे मिरज पहुंचेगी। इस जोड़ी की दोनों दिशाओं में 4-4 सेवाएं निर्धारित हैं।

वहीं, सोलापुर–मिरज मार्ग पर 14 विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 01419 सोलापुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे मिरज पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01420 मिरज से दोपहर 1 बजे चलकर शाम 7:10 बजे सोलापुर स्टेशन पहुंचेगी। यह सेवा 17 से 23 नवंबर तक दोनों दिशाओं में प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी।

Central Railway Special Trains 2026
रात के अंधेरे में दो बच्चियों को बस से बीच सड़क पर उतारने वाले भंडारा डिपो के चालक और कंडक्टर निलंबित

इन ट्रेनों का ठहराव विभिन्न स्टेशनों पर होगा

इन ट्रेनों का ठहराव विभिन्न स्टेशनों पर होगा, जिनमें पंढरपुर, सांगोला, कुर्डुवाड़ी, मोडलिंब, धाराशिव, बार्शी टाउन, कवठे महांकाल, सुलगरे और अरग प्रमुख हैं। रात्रिकालीन मिरज–लातूर सेवा में जथ रोड पर भी ठहराव रहेगा।

सभी विशेष ट्रेनों में 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी/नॉन-एसी चेयर कार कोच और 2 गार्ड ब्रेक वैन होंगे। इन ट्रेनों में अनारक्षित टिकट प्रणाली के माध्यम से निर्धारित मेल/एक्सप्रेस अनारक्षित किराये पर बुक किए जा सकेंगे। यात्री RailOne ऐप से भी टिकट बुक कर सकते हैं।