Navi Mumbai: सीवुड्स-दारावे स्टेशन का नाम अब सीवुड्स-दारावे-करावे, रेलवे ने जारी की सूचना

Central Railway ने हार्बर लाइन पर सीवुड्स-दारावे स्टेशन का नाम बदलकर सीवुड्स-दारावे-करावे किया। महाराष्ट्र सरकार और सर्वे ऑफ इंडिया की मंजूरी के बाद नया नाम आधिकारिक रूप से लागू हुआ।
Seawoods Darave Karave
सीवुड्स दरावे-करावे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Navi Mumbai News In Hindi: सेंट्रल रेलवे ने हार्बर लाइन पर नवी मुंबई के लोकल स्टेशन सीवुड्स-दारावे का नाम बदलकर सीवुड्स-दारावे-करावे कर दिया है। इसमें करावे गांव का नाम भी जोड़ा गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन का नाम रखते समय इस गांव का नाम नहीं रखा गया था।

नए नाम की घोषणा करने वाला नोटिफिकेशन, रेलवे के चीफ कमर्शियल मैनेजर (पैसेंजर मार्केटिंग) के ऑफिस ने 29 नवंबर को जारी किया। यह महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध और सर्वेयर-जनरल ऑफ इंडिया की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, नवी मुंबई के नेरुल में सीवु शहर को दो गांवों, दरावे और करावे, की जमीन पर बनाया गया था। हालांकि, जब स्टेशन खुला, तो इसके ऑफिशियल टाइटल में सिर्फ सीवुड्स और दरावे ही शामिल थे। एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि करावे हमेशा से इलाके की ज्योग्राफिकल पहचान का हिस्सा था, लेकिन स्टेशन के नाम में यह नहीं दिखत्ता था। नया नाम इस कमी को पूरा करता है।

6 नवंबर को की गई थी करावे नाम जोड़ने की मांग

नवंबर 2025 के एक सरकारी नोटिकिटेशन में लैंड रिकॉर्ड, शहरी डेवलपमेंट मैप और ट्रांसपोर्ट डाफ्रास्ट्रक्चर में एडमिनिस्ट्रेटिव ने स्टेशन के नाम में करावे को शामिल करने की मांग की गई, सर्वे ऑफ इंडिया ने बाद में तीनों रकिष्ट में स्पेलिंग को मंजूरी दे दी, जिसे रेलवे ने अब इस तरह नोटिफाई किया है। मराठी में सीयुड़ स-दारावे-करावे, हिंदी में सीवुड़-दारावे-करावे, और अंग्रेजी में सीयु दारावे करावे किया गया है, हालांकि न्यूमेरिकल स्टेशन कोड (01827117) में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन अल्फाबेटिकल स्टेशन कोड को एसडब्ल्यूडीवी से बदलकर एसनब्ल्यूडी के कर दिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com