माटुंगा रेलवे वर्कशॉप की हरित पहल: 2 मेगावाट सोलर प्लांट से हर साल 1.90 करोड़ रुपये की होगी बिजली बचत

Mumbai Rooftop Solar Power: मध्य रेल के माटुंगा वर्कशॉप में 2 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए गए हैं, जिससे सालाना 28.56 लाख यूनिट बिजली बनेगी और 1.90 करोड़ रुपये की बचत होगी।
A rooftop solar plant with a capacity of 2 MW was installed at the Matunga Workshop
माटुंगा रेलवे वर्कशॉप सोलर प्लांटसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • माटुंगा वर्कशॉप में 2 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए गए।

  • हर साल 28.56 लाख यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य।

  • रेलवे को सालाना 1.90 करोड़ रुपये की बिजली बचत होगी।

  • वर्कशॉप की 42.50% बिजली जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी होगी।

  • हर साल 2,340 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

Matunga Railway Workshop Solar Plant: मध्य रेल के माटुंगा वर्कशॉप ने हरित ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। भारतीय रेल के वर्ष 2030 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वर्कशॉप की छतों पर 2 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए गए हैं। इनसे हर साल करीब 28.56 लाख यूनिट बिजली पैदा होने का अनुमान है।

बिना शुरुआती निवेश के सौर ऊर्जा परियोजना

इस परियोजना की खास बात यह है कि रेलवे को इसके लिए शुरुआती पूंजी निवेश नहीं करना पड़ा है। रेस्को मॉडल के तहत निजी कंपनियों ने सोलर प्लांट लगाने और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी संभाली है। रेलवे इन कंपनियों से तय दरों पर बिजली खरीद रहा है। इससे सालाना करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये की बिजली बचत होने का अनुमान है।

1915 में स्थापित वर्कशॉप में सौर ऊर्जा

माटुंगा वर्कशॉप की स्थापना वर्ष 1915 में ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे के समय हुई थी। सौ साल से अधिक पुराने इस वर्कशॉप में दो चरणों में सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू किए गए हैं।

पहला 1,000 किलोवाट क्षमता का प्लांट फरवरी 2020 में नई दिल्ली की एस.जी. रिन्यूएबल्स ने स्थापित किया था। दूसरा 1,000 किलोवाट का प्लांट मार्च 2026 में हैदराबाद की कॉमस्पेक रिन्यूएबल द्वारा शुरू किया गया।

A rooftop solar plant with a capacity of 2 MW was installed at the Matunga Workshop
नागपुर के वर्धा रोड पर 619 करोड़ का फ्लाईओवर: नवंबर 2027 तक पूरा होगा, 20 मिनट में पहुचेंगे बुटीबोरी

42.50 प्रतिशत बिजली जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी

दोनों प्लांटों में कुल 5,448 सोलर पैनल और 35 इन्वर्टर लगाए गए हैं। इनमें नेट मीटरिंग और ऑनलाइन रिमोट मॉनिटरिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इन संयंत्रों से वर्कशॉप की कुल बिजली जरूरत का लगभग 42.50 प्रतिशत हिस्सा पूरा होगा।

A rooftop solar plant with a capacity of 2 MW was installed at the Matunga Workshop
वर्सोवा-भाईंदर कोस्टल रोड को मिलेगी रफ्तार, चारकोप में 31 मई 2027 से शुरू होगी पहली सुरंग की खुदाई

हर साल 2,340 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी

सौर ऊर्जा उत्पादन से आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। परियोजना के माध्यम से हर साल करीब 2,340 मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम होने का अनुमान है।

मध्य रेल की कुल रूफटॉप सौर ऊर्जा क्षमता अब 22.68 मेगावाट तक पहुंच गई है, जबकि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य 10.33 मेगावाट था। इस तरह मध्य रेल ने निर्धारित लक्ष्य से दोगुने से अधिक क्षमता हासिल कर ली है।