NEET पेपर लीक मामले में CBI को मिला नया सुराग, लातूर के प्रोफेसर से 6 घंटे पूछताछ, मोबाइल में मिला प्रश्नपत्र!

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI को लातूर में बड़ा सुराग मिला है। एक प्रोफेसर से 6 घंटे पूछताछ के बाद उनका मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया।
CBI gets new leads in the NEET paper leak case after interrogating a chemistry professor for 6 hours in Latur and seizing his mobile phone for forensics
CBI NEET पेपर लीक मामले प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया
Updated on

NEET Paper Leak Latur Probe CBI Investigation Exam: नौट पेपर लीक मामले की 6 घंटे तक पूछताछ की। जांच के CBI जांच में सीबीआई को एक नया सुराग मिला है। री-नीट परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद लातूर पहुंची सीबीआई टीम ने एक प्रतिष्ठित कॉलेज के रसायनशास्त्र (केमिस्ट्री) के प्रोफेसर से करीब दौरान उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई पिछले 2 दिनों से लातूर में जांच कर रही थी। बुधवार सुबह संबंधित प्रोफेसर को सरकारी विश्रामगृह में पूछताछ के लिए बुलाया गया।

बाद में उनकी बेटी, जो इस मामले के आरोपी और कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगावकर के संस्थान की छात्रा है, को भी नीट का प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) लेकर बुलाया गया। सीबीआई ने छात्रा से करीब 3 घंटे तक अलग से पूछताछ की और बाद में उसे जाने दिया।

इसके बाद प्रोफेसर से दोपहर तक लगातार पूछताछ की गई। जांच के दौरान सीबीआई को उनके मोबाइल में ऐसे डिजिटल साक्ष्य मिले जिनसे पता चला कि नीट परीक्षा से 3 दिन पहले केमिस्ट्री विषय का प्रश्नपत्र उनके मोबाइल पर भेजा गया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि सीबीआई ने नहीं की है।

प्रश्नपत्र को लेकर सीबीआई ने घेरा

पूछताछ के दौरान सीबीआई ने प्रोफेसर से कई महत्वपूर्ण सवाल किए। सूत्रों के अनुसार, उनसे पूछा गया कि शिवराज मोटेगावकर ने परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उन्हें क्यों भेजा था। इस पर प्रोफेसर ने कहा कि प्रश्नपत्र उनके पास आया था लेकिन उन्होंने उसे खोलकर नहीं देखा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने नौट पेपर प्रश्नपत्र किसी अन्य व्यक्ति को भेजा था, तो उनका जवाब था कि उन्होंने प्रश्न परीक्षा समाप्त होने के बाद देखा। सीबीआई ने मोटेगावकर के साथ किसी आर्थिक लेन-देन के बारे में भी सवाल किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com