MNC Election: चंद्रकांत पाटिल के बयान से महायुति में दरार? सहयोगियों में बढ़ी बेचैनी

BJP के मंत्री Chandrakant Patil ने कहा कि पार्टी पहले अपनी सीटें देखेगी, बाकी बची सीटें सहयोगियों में बाद में बांटी जाएंगी। पाटिल के इस बयान से महायुति में मतभेद की अटकलें तेज हो गई हैं।
Chandrakant Patil
चंद्रकांत पाटिल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Local Body Election: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सहयोगी दलों के प्रेशर गेम की हवा निकालने वाला बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी की नीति के बारे में साफगोई से कहा कि हम पहले अपना देखेंगे और बचा तो सहयोगियों में बटिंगे।

लेकिन सांगली में दिए गए उनके बयान से महायुति में मतभेद गहराने की आशंका बढ़ गई है। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी के सिलसिले में बीजेपी में समीक्षा बैठकों का दौर चल रहा है। इसी बीच मंत्री पाटिल ने कहा कि भाजपा पहले अपना देखेगी और अगर सीटें बची, तो वह सहयोगियों को भी देगी।

आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस और अन्य दलों से भाजपा में शामिल हुए लोगों का क्या होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए मंत्री पाटिल ने स्थानीय मदनभाऊ पाटिल गुट को लेकर सकारात्मक संकेत दिए।

पाटिल ने बताई बीजेपी की स्पष्ट रणनीति

  • चंद्रकांत पाटिल ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए वसंतदादा पाटिल परिवार की पोती, मदनभाऊ पाटिल गुट की नेता और जिला बैंक की उपाध्यक्ष जयश्रीताई पाटिल से मुलाकात की।
  • वह उनके घर गए और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने जयश्री पाटिल, भाजपा में शामिल हुए सभी वर्तमान और पूर्व नगरसेवकी, साथ ही अन्य इच्छुक उम्मीदवारों के साथ चर्चा की तथा वार्ड की राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की।
  • बैठक में मंत्री पाटिल ने घोषणा की कि 2018 के नगर निगम चुनावों में जीतने वाले भाजपा और मदनभाऊ पाटिल गुट के सभी उम्मीदवारों को इस
  • चुनाव में भी फिर से उम्मीदवारी दी जाएगी, साथ ही, शेष सीटें महायुति के घटक दलों के साथ-साथ अन्य दलों से आने वाले शक्तिशाली कार्यकर्ताओं को दी जाएंगी। इस मौके पर उन्होंने ये घोषणा भी की कि यह केवल उन्हीं को दिया जाएग, जो भाजपा के टिकट पर लड़ना चाहते हैं।
  • इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर इनामदार और जनसुराज्य शक्ति पार्टी के नेता समित कदम मौजूद थे।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com