मुंबई: रानी बाग टनल एक्वेरियम जनवरी 2027 और भायखला-जेजे फ्लाईओवर मई 2028 तक पूरा करने के निर्देश

BMC Ashwini Bhide: मुंबई बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने भायखला रानी बाग में टनल एक्वेरियम को जनवरी 2027 और अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने भायखला-जेजे फ्लाईओवर को मई 2028 तक पूरा करने के निर्देश दिए।
Instructions issued to complete the Rani Bagh tunnel aquarium by January 2027 and the Byculla-JJ flyover by May 2028
अश्विनी भिड़े बीएमसी रानी बाग निरीक्षणफोटो सोर्स- X
Published on
Updated on

Rani Baug Tunnel Aquarium Completion January: भायखला स्थित रानी बाग में निर्माणाधीन टनल एक्वेरियम का काम जनवरी 2027 तक पूरा करने के निर्देश बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने दिए हैं। गुरुवार को उद्यान का दौरा कर भिड़े ने परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और उपक्रमों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन टनल एक्वेरियम के काम की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। बीएमसी के इस प्रमुख उद्यान एवं प्राणिसंग्रहालय परिसर में नागरिकों के लिए विभिन्न आकर्षण और सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी क्रम में टनल एक्वेरियम का निर्माण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी लेते हुए जनवरी 2027 तक काम पूरा करने पर जोर दिया। भिड़े ने इस दौरान उद्यान परिसर में आयोजित गुड़हल प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में गुड़हल के अलग-अलग रंगों और प्रजातियों के करीब 50 से अधिक पौधे एवं फूल प्रदर्शित किए गए हैं।

गुड़हल प्रदर्शनी का अवलोकन

यह प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए खुली है। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयुक्त अश्विनी भिड़े ने उद्यान परिसर में 'सैव्युरी पाम' वृक्ष का रोपण भी किया, पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मनपा आयुक्त (पूर्व उपनगर) डॉ. अविनाश ढाकणे, उपायुक्त (उद्यान) अजितकुमार आंबी, प्राणिसंग्रहालय निदेशक डॉ. संजय त्रिपाठी, उद्यान अधीक्षक जितेंद्र परदेशी तथा संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। आयुक्त के दौरे के दौरान उद्यान में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति और नागरिकों के लिए उपलब्ध उपक्रमों की भी जानकारी ली गई।

भायखला जे.जे. मार्ग पर ब्रिज मई 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य

मुंबई भायखला से जे. जे. मार्ग के बीच यातायात को अधिक सुगम और निर्वाध बनाने के लिए निर्माणाधीन फ्लाईओवर परियोजना के काम को गति देने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएमसी के अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर ने परियोजना स्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर काम की प्रगति की समीक्षा की।

Instructions issued to complete the Rani Bagh tunnel aquarium by January 2027 and the Byculla-JJ flyover by May 2028
मीठी नदी मामले में आरोपी रहे ठेकेदार को बीएमसी ने दिया ₹14 करोड़ का काम, कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

उन्होंने निर्धारित समय से पहले परियोजना पूरी करने के लिए प्रभावी योजना बनाने के साथ पर्याप्त मनुष्यबल और मशीनरी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। वर्तमान में परियोजना की भौतिक प्रगति 22 प्रतिशत तक पहुंची है। पुल का निर्धारित निर्माण काल मानसून को छोड़कर 26 महीने है और इसे मई 2028 तक पूरा किया जाना निर्धारित है।

यह फ्लाईओवर भायखला स्थित सीताराम सिलम फ्लाईओवर (वाई ब्रिज) को कुतुब-ए-कोकण मखदूम अली माहिमी फ्लाईओवर यानी जे. जे. फ्लाईओवर से जोड़ने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। परियोजना में जे. जे. मार्ग और साबू सिद्दीकी तकनीकी महाविद्यालय जंक्शन के हिस्से शामिल हैं।

312 मी. लंबी होगी वायाडक्ट

मुंबई बीएमसी के अनुसार, व्यापक यातायात गतिशीलता योजना के तहत प्रस्तावित इस फ्लाईओवर के मुख्य हिस्से में 2 + 2' होंगी। केबल-स्टे हिस्से की लंबाई करीब 230 मीटर और वायाडक्ट की लंबाई 312 मीटर होगी। इसकी चौड़ाई 16.5 मीटर है।

इसके अलावा, बाईं ओर 205 मीटर लंबा और दाई ओर 213 मीटर लंबा अप रैप बनाया जाएगा। दोनों रैप की चौड़ाई 5.25 मीटर होगी, मुख्य फ्लाईओवर को जोड़ने वाले पश्चिमी फ्लाईओवर आर्म की लंबाई करीब 290 मीटर और पूर्वी आर्म की लंबाई करीब 350 मीटर होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com