-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Borivali National Park Hit And Run Toddler Death
Mumbai Hit And Run: बोरीवली राष्ट्रीय उद्यान में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने ली बच्ची की जान
- Written By: आकाश मसने
Mumbai Accident: मुंबई के बोरीवली राष्ट्रीय उद्यान में हिट एंड रन हादसे में डेढ़ साल की मानसी यादव की मौत। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की, परिवार में मातम।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Hit And Run News: मुंबई के बोरीवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह घटना हिट एंड रन का मामला बताई जा रही है। मृतका का नाम मानसी यादव है, जो अपने माता-पिता और चचेरे भाई के साथ उद्यान घूमने आई थी।
यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार बांध से बाघों के पिंजरे की ओर जाने वाली सड़क के पास चट्टान पर बैठा था और मानसी पास ही खेल रही थी। तभी अचानक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तुरंत उसे कांदिवली पश्चिम के शताब्दी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
मुंबई घूमने निकले तीन नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, दादर रेलवे स्टेशन से शिऊर पुलिस को मिला सुराग
मुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
हादसे के बाद बाइक सवार फरार
मुंबई पुलिस के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार बिना रुके मौके से फरार हो गया और घायल बच्ची को मदद भी नहीं दी। कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक सवार तेज गति के कारण नियंत्रण खो बैठा होगा, जिससे यह दुर्घटना हुई।
स्थानीय लोगों में शाेक
इस हादसे के बाद राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों में शोक और गुस्सा है। लोगों ने उद्यान परिसर में वाहनों की गति सीमा को और सख्ती से लागू करने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां अक्सर बाइक सवार तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे परिवारों और बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।
यह भी पढ़ें:- मीरा-भाईंदर में लड़की से छेड़छाड़ के बाद ऑटो रिक्शा में तोड़फोड़, मंत्री सरनाईक ने दी चेतावनी
मानसी के परिवार पर इस घटना से गहरा दुख छाया हुआ है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने बताया कि मानसी परिवार की सबसे छोटी और लाडली सदस्य थी। पुलिस ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Borivali national park hit and run toddler death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
Jun 21, 2026 | 07:30 AMRailway Rules: एक जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के नियम, बिना टिकट यात्रा और हंगामे पर लगेगा भारी जुर्माना
Jun 21, 2026 | 07:29 AMSurya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ
Jun 21, 2026 | 07:09 AMFather’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Jun 21, 2026 | 07:06 AMविश्व पितृ दिवस विशेष: 123 लावारिस बच्चों के पिता बने पद्मश्री शंकरबाबा पापलकर
Jun 21, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 21 जून LIVE: आज योग दिवस पर कोलकाता से पूरी दुनिया को संदेश देंगे पीएम मोदी
Jun 21, 2026 | 06:50 AMHair Serum: महंगे हेयर सीरम छोड़िए! घर पर इन 3 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर सीरम, बाल बनेंगे सिल्की और चमकदार
Jun 21, 2026 | 06:25 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














