Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल को मिली जान से मारने की धमकी, बॉम्बे हाई कोर्ट ने 24 घंटे सुरक्षा के दिए निर्देश

Retired Judge Gautam Patel Security: बॉम्बे हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश गौतम पटेल और उनके परिवार को धमकी भरे पत्र मिलने के बाद अदालत ने मुंबई पुलिस को 24 घंटे सुरक्षा देने का निर्देश दिया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 16, 2026 | 12:03 PM

रिटायर्ड जज गौतम पटेल को खतरा (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Retired Judge Gautam Patel Security News: गामदेवी पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति गौतम पटेल और उनके परिवार को, धमकी भरे पत्र भेजने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) और 351(4) के तहत को है। आरोपी ने जस्टिस पटेल से दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद में अप्रैल 2024 के उनके ऐतिहासिक फैसले को एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से वापस लेने की मांग की है।

ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब जस्टिस पटेल की बेटी को भेजे गए पत्र में, एक गिरोह को काम सौंपने और अगला कदम शवदाहर करने की हिंसक चेतावनी दी गई।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे मनपा की मानसून पूर्व तैयारियों की खुली पोल, कागजों पर हुई सफाई; निरीक्षण में 10% चैंबर गाद से भरे मिले

अमरावती के सरकारी अस्पतालों में गंदगी पर मुंबई से बड़ा एक्शन, नोडल अधिकारी ने लगाई फटकार

डीजल कीमतों और बढ़ते खर्च का असर, महाराष्ट्र एसटी ने बढ़ा हुआ किराया एक माह और बढ़ाया

मीरा-भाईंदर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर सवाल, 557 योजनाओं में सिर्फ 13 का हुआ नवीनीकरण

कई महीनों से जारी है धमकी का सिलसिला

पत्र के साथ एक संदिग्ध एसडी कार्ड भी भेजा गया था। धमकियों का यह सिलसिला पिछले कई महीनों से जारी है। इससे पहले अगस्त 2025 में लंदन में उनके आवास पर सेंधमारी का प्रयास हुआ था, और सितंबर 2025 में भी उनके परिवार को प्रेषक की मांगें पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी मिली थी। सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं तब हकीकत में बदल गई जब इसी साल 22 अप्रैल को लंदन में एक अज्ञात नकाबपोश हमलावर ने जस्टिस पटेल की बेटी पर बेरहमी से हमला कर उनकी नाक तोड़ दी।

न्यायिक फैसलों को लेकर जज को दी जाने वाली धमकियां न्यायिक आजादी की बुनियाद पर ही हमला करती हैं। इस घटना पर गंभीर चिता जताते हुए बेंच ने कहा कि अगर किसी कोर्ट के जज को न्यायिक काम करते समय धमकी दी जाती है, तो यह ज्यूडिशियरी के लिए खतरा होगा।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने 24 घंटे सुरक्षा देने के दिए निर्देश

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर को रिटायर्ड बॉम्बे हाई कोर्ट जज जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को चौबीसों घंटे सुरक्षा देने का निर्देश दिया है। एक्टिंग चीफ जस्टिस रवींद्र घुगे और जस्टिस गौतम अंखड की बेंच ने पुलिस कमिश्नर को धमकियों की जांच की खुद निगरानी करने और 2 जुलाई को स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को भी कहा है।

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पेश हुए सरकारी वकील शिशिर हिस्य ने कोर्ट को बताया कि जस्टिस पटेल और उनकी पत्नी को पुलिस प्रोटेक्शन पहले ही दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मुंबई में हर समय दो पुलिस सिक्योरिटी ऑफिसर उनके साथ रहेंगे, इस मामले में गामदेवी पुलिस में भी केस दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें :- मीरा-भाईंदर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर सवाल, 557 योजनाओं में सिर्फ 13 का हुआ नवीनीकरण

कोर्ट तीन वकीलों के एसोसिएशन की तरफ से फाइल की गई एक पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें कहा गया था कि न्यायिक फैसलों को लेकर जज को दी जाने वाली धमकियां न्यायिक आजादी की बुनियाद पर ही हमला करती हैं। इस घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए बैंच ने कहा कि अगर किसी कोर्ट के जज को न्यायिक काम करते समय धमकी दी जाती है, तो यह ज्यूडिशियरी के लिए खतरा होगा।

Bombay high court orders security for retired judge gautam patel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 12:03 PM

Topics:  

  • Bombay High Court
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.