Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gateway Of India पर बनेगी जेटी, HC ने दिखाई झंडी, कहा- पर्यावरण को खतरा नहीं

Mumbai News : बंबई उच्च न्यायालय ने कुछ शर्तों के साथ दक्षिण मुंबई में ‘गेटवे ऑफ इंडिया' पर यात्रियों के लिए नए यात्री जेटी और टर्मिनल के निर्माण की मंगलवार को अनुमति दे दी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jul 15, 2025 | 04:50 PM

गेटवे ऑफ इंडिया (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को बड़ी राहत दी है। मुख्य न्यायाधीश आलोक आराधे और न्यायमूर्ति संदीप मार्ने ने जेटी और टर्मिनल निर्माण के लिए महाराष्ट्र सरकार के फैसले को बरकरार रखा। हाई कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ दक्षिण मुंबई में ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ पर यात्रियों के लिए नए यात्री जेटी और टर्मिनल के निर्माण की मंगलवार को अनुमति दे दी।

कोर्ट ने कहा कि परियोजना के तहत प्रस्तावित ‘एम्फीथिएटर’ का उपयोग सिर्फ यात्रियों के बैठने की जगह के रूप में किया जाएगा, मनोरंजन स्थल के रूप में नहीं। न्यायाधीशों ने कहा कि इसी तरह प्रस्तावित रेस्तरां या कैफे का उपयोग केवल यात्रियों को पानी और पैकेटबंद भोजन उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा, न कि भोजन सुविधा के रूप में।

मौजूदा 4 जेटी का उपयोग बंद होगा

बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सागरी मंडल (MMB) यह सुनिश्चित करेगा कि परियोजना पूरी होने के बाद भारतीय नौसेना के निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से मौजूदा चार जेटी का उपयोग बंद कर दिया जाएगा। उच्च न्यायालय का मानना है कि यह परियोजना सतत विकास के सिद्धांत को पूरा करती है, जहां प्रस्तावित विकास पर्यावरण को न्यूनतम नुकसान पहुंचाते हुए किया जा रहा है।

महाराष्ट्र सरकार का फैसला सही

बंबई उच्च न्यायालय ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का निर्णय विधिसम्मत है और किसी भी प्रकार की मनमानी, तर्कहीनता या बिना सोच-विचार के नहीं लिया गया है। जब विकास सावधानीपूर्वक नियमों का पालन करते हुए किया जाए तो यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें:- संजय दत्त की एक गलती से गई 257 लोगों की जान? उज्जवल निकम का सनसनी खेज खुलासा

कई याचिकाओं में दावा किया गया था कि मुंबई के प्रतिष्ठित स्थल ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ के पास निर्माण कार्य से पर्यावरण को नुकसान होगा। अदालत ने कहा कि वर्तमान में पांच जेटी संचालित हैं जो लगभग एक सदी से उपयोग में हैं। अदालत ने यह भी कहा कि उनमें से एक का उपयोग विशेष रूप से भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) द्वारा किया जाता है।

महाराष्ट्र सागरी मंडल के अनुसार, हर साल लगभग 35 लाख यात्री इन चार जेटी का उपयोग करके यात्रा करते हैं, जो अब पर्याप्त नहीं है। ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ से फेरी (नौका) सेवा दक्षिण मुंबई से यात्रियों को पड़ोसी रायगढ़ जिले के अलीबाग ले जाती है।

क्या होता है जेट्टी?

जेटी (jetty) ऐसे ढांचे को कहते हैं जो जमीन से किसी जलाशय में निकला हुआ हो। इसका उपयोग जलक्षेत्र और थल के बीच लोग नावों पर चढ़ने और उतरने के लिए करते हैं। यह मूल रूप से फ़्रान्सीसी भाषा के “जेते” (jetée) से उत्पन्न हुआ है, जिसका अर्थ “फेंका हुआ” होता है, लेकिन अब यह लगभग विश्व की हर भाषा में प्रयोग होता है।

Bombay high court allows gateway of india construction new jetty

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2025 | 04:50 PM

Topics:  

  • Bombay High Court
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई में झारखंड के युवक की हत्या, जिसने 2 दर्जन युवाओं को दी थी नौकरी! आरोपी गिरफ्तार

2

रोहित आर्या ने 3 महीने पहले रची थी ‘होस्टेज ड्रामा’ की साजिश, क्राइम ब्रांच का चौंकाने वाला खुलासा

3

चुनाव आयोग पर बरसे राज ठाकरे, ‘सत्याचा मोर्चा’ में MNS ने पूछा- इतनी जल्दी क्यों

4

स्पैनिश सिंगर एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में चोरों का आतंक, 80 से ज्यादा मोबाइल चोरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.