टीचर बने CM फडणवीस, बच्चों को दिया संघर्ष से न डरने का संदेश; BMC स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे संवैधानिक मूल्य

BMC Public Schools: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पूर्व CJI बीआर गवई ने दादर स्थित बीएमसी स्कूल में 'स्मार्ट नागरिक' और 'विद्यार्थी प्रेरणा' पुस्तकों का विमोचन किया और बच्चों को मार्गदर्शन दिया।
Smart Citizen and 'Vidyarthi Prerana Student Inspiration books launched for BMC school students.
देवेंद्र फडणवीस जस्टिस बीआर गवई दादर, बीएमसी स्कूलों के छात्रों फोटो सोर्स- X
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बीएमसी स्कूलों में संवैधानिक मूल्यों पर आधारित दो पुस्तकें लॉन्च।

  • फडणवीस और पूर्व CJI भूषण गवई ने ‘स्मार्ट नागरिक’ व ‘विद्यार्थी प्रेरणा’ का विमोचन किया।

  • गवई बोले, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों ने देश को एकजुट रखा।

Devendra Fadnavis Justice Gavai Mumbai: बच्चों को पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार, सही निर्णय लेने की क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए नागरिक शास्त्र और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित दो मराठी पुस्तकें तैयार की गई हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई ने शुक्रवार को दादर पश्चिम स्थित भवानी शंकर मार्ग मुंबई पब्लिक स्कूल में ‘स्मार्ट नागरिक’ और ‘विद्यार्थी प्रेरणा’ पुस्तकों का विमोचन किया।

बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने की पहल

इन पुस्तकों का उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान, मौलिक कर्तव्यों, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है।

बच्चों को परिवार, स्कूल और समाज में जिम्मेदार व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस पहल के जरिए विद्यार्थियों में सही निर्णय लेने और नागरिक कर्तव्यों को समझने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया है।

शिक्षक की भूमिका में नजर आए फडणवीस और गवई

पुस्तकों के विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पूर्व मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई बच्चों को मार्गदर्शन देते नजर आए।

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने और कठिन परिस्थितियों में हिम्मत बनाए रखने की सीख दी। बच्चों को पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार अपनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश भी दिया गया।

Smart Citizen and 'Vidyarthi Prerana Student Inspiration books launched for BMC school students.
सोनाली मिश्रा की जगह लेंगे जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक की नियुक्ति को मंजूरी

संविधान ने देश को एकजुट रखा : गवई

पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि बाहरी और आंतरिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय संविधान ने पिछले सात दशकों से अधिक समय में देश को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने संविधान के मूल आधार स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का उल्लेख किया।

गवई ने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्रता का अधिकार है, लेकिन अपनी स्वतंत्रता का उपयोग करते समय दूसरों के अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान करना जरूरी है।

Smart Citizen and 'Vidyarthi Prerana Student Inspiration books launched for BMC school students.
हर महीने 3% ब्याज का वादा, 48 निवेशकों से 5.99 करोड़ जुटाने का आरोप; पालघर में केस दर्ज

विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक समझ विकसित करने पर जोर

कार्यक्रम में संवैधानिक मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों को बचपन से समझने की जरूरत पर जोर दिया गया। ‘स्मार्ट नागरिक’ और ‘विद्यार्थी प्रेरणा’ पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और लोकतंत्र की भावना को समझने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com