नागपुर में पोद्दारेश्वर राम मंदिर की शोभायात्रा के 65 साल पूरे, पहली बार हुआ कुछ खास जिसने सबको किया हैरान

Nagpur Ram Mandir Shobhayatra: नागपुर में राम नवमी पर निकली 65वीं शोभायात्रा खास रही, जिसमें पहली बार किन्नर समाज को स्थान दिया गया। भव्य झांकियों और धार्मिक आयोजनों ने शहरवासियों को आकर्षित किया।
nagpur-ram-navami-shobhayatra-2026-kinnar-participation
किन्नर समाज (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Kinnar Community Participation in Ram Navmi Shobhayatra: नागपुर शहर में हर साल की तरह इस साल भी राम जन्मोत्सव को काफी उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर के द्वारा आयोजित की जाने वाली शोभायात्रा शहर वासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होती है। श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर द्वारा श्रीराम नवमी के त्योहार पर प्रतिवर्ष मनोरम शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें आकर्षक झांकियों और प्रभु रामलला के विशेष दर्शन का लाभ उठाया जाता है। साल 2026 में इस आयोजन के 65 साल पूरे हुए है।

किन्नर समाज को मिली शोभायात्रा में विशेष जगह

इस साल शोभायात्रा की सबसे खास बात ये रही है कि इसमें 65 सालों में पहली बार झांकी में किन्नर समाज को भी स्थान दिया गया है। एक विशेष झांकी में किन्रर समाज के द्वारा गोंधळ की प्रस्तुति की गई है। ऐसा करके ना सिर्फ समाज में एक अहम संदेश दिया गया बल्कि हमेशा उपेक्षित समझे जाने वाले किन्नर समाज के लिए भी ये सम्मानीय कदम रहा है। ये शहर के सांस्कृतिक उत्साह में प्रतिनिधित्व, विविधता और एकता को भी दर्शाता है।

नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस ने की विशेष पूजा

श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर के द्वारा आयोजित इस विशेष शोभायात्रा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी विशेष पूजा की। उन्होंने भगवान श्रीराम के रथ को खींचकर शोभायात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, नागपुर शहर की महापौर नीता ठाकरे, विधायक प्रवीण दटके और नागपुर शहर भाजपा के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी की भी विशेष उपस्थिति रही थी।

Nagpur Shobhayatra
श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर शोभायात्रा (सौ. नवभारत )

महिलाओं ने गाए बधाई गीत

शोभायात्रा के पूर्व सुबह 4.30 बजे उत्थापन, मंगला आरती, अभिषेक के साथ अभ्यंग स्नान का आयोजन हुआ। इसके बाद सुबह 5 बजे निखिल खडसे द्वारा शहनाई वादन किया गया। सुबह 9 से 10 बजे तक श्रीरामकृष्ण मठ संकीर्तन मंडल द्वारा श्रीराम संकीर्तनम का आयोजन हुआ। सुबह 10 से 12 बजे तक ओम हरेराम हरे कृष्ण मानस एवं संकीर्तन मंडल एवं भजन प्रवाहकों द्वारा महामंत्र का संकीर्तन किया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com