BMC Election से पहले घुसपैठियों का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
Mumbai News: बीएमसी चुनाव से पहले भाजपा द्वारा रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाए जाने पर कांग्रेस ने आरटीआई का हवाला देते हुए पलटवार किया है और इसे धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति बताया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अमित साटम (सौ. X )
Maharashtra Local Body Election : बीएमसी चुनाव में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों घुसपैठियों का मुद्दा एक बार फिर भाजपा ने खड़ा कर दिया है।
हाल ही में मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक अमित साटम ने मीडिया से बातचीत में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया जिसके जवाब में शुक्रवार को कांग्रेस ने पलटवार करते हुए आरटीआई का हवाला दिया और कहा कि बीजेपी हर चुनाव में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर धार्मिक ध्रुवीकरण करने की राजनीति करती है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा नेताओं ने हिंदू-मुस्लिम विवाद को हवा देने की कोशिश शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में मुंबई में कितने बांग्लादेशी पकड़े गए और कितनों को वापस भेजा गया- इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है।
आरटीआई के जवाब में मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उसके पास ऐसी कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। मुंबई कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में सचिन सावंत ने भाजपा पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेताओं में साहस है तो वे आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक करें कि पिछले तीन वर्षों में मुंबई से कितने बांग्लादेशी पकड़े गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बिना सबूतों के अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर समाज में भय और नफरत फैलाने का काम कर रही है।
सचिन सावंत ने सवाल उठाया कि जब पिछले 12 वर्षों से केंद्र में भाजपा की सरकार है और देश की आंतरिक सुरक्षा गृह मंत्रालय के अधीन है, तो यदि बड़ी संख्या में घुसपैठ हुई है, इसकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या “डबल इंजन सरकार” सो रही थी? उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम द्वारा टीआईएसएस की रिपोर्ट का हवाला देकर मुस्लिम आबादी बढ़ने का दावा किया गया, जिसे बूम लाइव के फैक्ट चेक में गलत पाया गया। रिपोर्ट की भाषा भड़काऊ थी और तथाकथित विशेषज्ञ भी प्रमाणिक नहीं थे।
BJP झूठी जानकारी से जनता को गुमराह कर रही
सावंत ने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाकर मुंबई और महाराष्ट्र की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि मुंबई की जनता भाजपा के धार्मिक ध्रुवीकरण के एजेंडे को समझेगी और उसे नकारेगी।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra News: मुंबई में भाजपा-शिंदे गुट के बीच टकराव, वार्ड 173 में कार्यकर्ता आमने-सामने
कांग्रेस नेता ने तीखे सवाल करते हुए पूछा कि टेंडर प्रक्रिया का पालन क्यों नहीं किया गया? पांच फर्मों का चयन करना था तो उसमें पति-पत्नी का चयन क्यों किया? देश में झांकी के लिए तमाम एक्सपर्ट हैं तो प्रधानमंत्री के भाई को अथॉरिटी कैसे बना दिया? गोहील ने प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे से पहले उनसे गांधीनगर में जहरीले पानी से फैलते टायफाइड, पशुपालकों के लिए चारे की कमी पर भी जवाब मांगा।
