Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BMC Election में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा होंगे देवेंद्र फडणवीस, उद्धव-राज की रणनीति का जवाब

Devendra Fadnavis News: बीएमसी और अन्य मनपा चुनावों में भाजपा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सबसे बड़े चेहरे के तौर पर पेश करेगी, ताकि चुनाव मराठी बनाम बाहरी मुद्दे में न बदले।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 26, 2025 | 09:43 AM

देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News In Hindi: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने यह तय किया है कि बीएमसी और 7 अन्य महानगर पालिका चुनाव में भाजपा की ओर से सबसे बड़ा चेहरा राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे। इस चुनाव से केंद्रीय नेतृत्व लगभग दूर रहेगा।

इस रणनीति की सबसे बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे और मनसे नेता राज ठाकरे इस चुनाव को गुजरात बनाम महाराष्ट्र बनाना चाहते हैं। ऐसे में भाजपा नहीं चाहती है कि महाराष्ट्र का चुनाव मराठी बनाम बाहरी में बदल जाए, जिसे ध्यान में रखते हुए फडणवीस को महाराष्ट्र के ‘सर्वप्रिय चेहरे’ के रूप में सामने रखा जाएगा।

भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि फडणवीस का चेहरा आगे रखने से भाजपा को दो बड़े लाभ होंगे। सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि देवेंद्र फडणवीस के रूप में मतदाताओं के सामने सबसे बड़ा मराठी चेहरा होगा। इसकी वजह यह है कि वह राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

मराठी मतदाताओं के साथ ही अन्य भी देंगे वोट

इसकी वजह से उनसे बड़ा कोई चेहरा राज्य में नहीं ही सकता है। इसका दूसरा लाभ यह होगा कि एक तरफ जहां मराठी मतदाता उनकी वजह से भाजपा को वोट देंगे। वहीं, अन्य प्रांत के लोगों की ओर से भी भाजपा को समर्थन हासिल होगा।

इसकी वजह यह है कि जब राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने गैर मराठी भाषी लोगों पर हमला किया था। उस समय देवेंद्र फडणवीस ने रणनीतिक तरीके से गैर मराठियों को भी अपने साथ जोड़ने का कार्य किया था। उन्होंने कहा था कि मराठी सभी को साथ लेकर आगे चलता है।

इसके सबसे बड़े उदाहरण छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। जिनका राज्य महाराष्ट्र से लेकर दूर-दूर तक फैला हुआ था। उन्होंने वहां का स्थानीय शासन वहां के लोगों को दिया। उन्होंने अपनी सेना और शासन में सभी वर्ग, प्रांत, जाति के लोगों को जोडने का कार्य किया। छत्रपति शिवाजी महाराज ने यह बताया था कि मराठी भाषा सभी को लेकर चलने का नाम है।

ऐसे में महाराष्ट्र में छत्रपति महाराज के सिद्धांत के खिलाफ कोई भी कदम स्वीकार नहीं किया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस के इस कदम ने उनको हर वर्ग में लोकप्रिय किया था। इससे आम मराठी भी उनके पक्ष में खड़े रहे थे।

ये भी पढ़ें :- Pune: सहकारी चीनी मिलों पर सख्ती, हर्षवर्धन पाटिल के कारखाने पर 11 करोड़ की मार

यह उनकी रणनीतिक कौशल का ही परिणाम था कि मराठी और गैर मराठी भाषी लोगों ने एक स्वर में कहा था कि हम साथ-साथ है। भाजपा के एक केंद्रीय नेता ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस इस समय महाराष्ट्र में संभवत अकेले नेता है। जिन पर न केवल मराठियों को गर्व है।

महाराष्ट्र से नवभारत लाइव के लिए संतोष ठाकुर की रिपोर्ट

Bmc election bjp devendra fadnavis face maharashtra strategy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2025 | 09:43 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

मनपा चुनाव की टाइमलाइन तय, अकोला में 80 पार्षदों के लिए मुकाबला, गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार

2

संपादकीय: कितना असर दिखाएगी उद्धव-राज की एकता

3

Pune: सहकारी चीनी मिलों पर सख्ती, हर्षवर्धन पाटिल के कारखाने पर 11 करोड़ की मार

4

Mumbra Train Accident के बाद रेलवे एक्शन में, कोच डिजाइन बदला जाएगा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.