मुंबई में कचरा फेंकते ही AI कैमरा देगा चेतावनी, BMC ने माहिम में शुरू किया अनोखा प्रयोग

BMC AI Camera Project: मुंबई में खुले में कचरा फेंकने वालों को रोकने के लिए बीएमसी ने माहिम में एआई कैमरा और लाउडस्पीकर सिस्टम लगाया है। कचरा फेंकते ही लाउडस्पीकर पर स्वच्छता का संदेश बजेगा।
AI cameras monitor waste throwers
बीएमसी एआई कैमरा प्रोजेक्ट, अश्विनी भिडेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • BMC ने माहिम में कचरा रोकने के लिए AI कैमरे का पायलट शुरू किया।

  • कचरा फेंकते ही लाउडस्पीकर से स्वच्छता संदेश सुनाई देगा।

  • प्रयोग सफल रहा तो मुंबई के अन्य इलाकों में भी AI कैमरे लगाए जाएंगे।

AI Surveillance Mumbai: मुंबई शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने और बार-बार गंदगी जमा होने की समस्या से निपटने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का सहारा लिया है।

इसके तहत यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने के इरादे से पहुंचता है, तो वहां लगा एआई कैमरा उसकी गतिविधि पहचानकर लाउडस्पीकर के जरिए स्वच्छता का संदेश प्रसारित करेगा। बीएमसी ने इस तकनीक का प्रायोगिक इस्तेमाल माहिम स्थित गजानन वाटिका परिसर में शुरू किया है।

कैसे काम करेगा AI कैमरा?

मुंबई शहर में ऐसे कई स्थान हैं, जहां बार-बार कचरा जमा होने से गंदगी फैलती है। बीएमसी इन्हें गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (GVP) यानी कचरा जमा होने की आशंका वाले स्थानों के रूप में चिह्नित कर रही है। इन जगहों पर निगरानी बढ़ाने के साथ लोगों की आदतों में बदलाव लाने के लिए नई तकनीक अपनाई जा रही है।

माहिम के गजानन वाटिका परिसर में लगाए गए एआई कैमरे को लाउडस्पीकर से जोड़ा गया है। जब कोई व्यक्ति कचरा फेंकने के लिए वहां पहुंचता है, तो कैमरा उसकी गतिविधि पहचानता है। इसके तुरंत बाद लाउडस्पीकर से परिसर को साफ रखने और खुले में कचरा नहीं फेंकने की अपील की जाती है।

AI cameras monitor waste throwers
6 नवंबर से महाराष्ट्र में बिजली सप्लाई हो सकती है प्रभावित, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बीएमसी अधिकारियों की पहल पर शुरू हुआ प्रयोग

बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा के मार्गदर्शन में यह पहल शुरू की गई है। ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त किरण दिघावकर के नेतृत्व में तथा उपायुक्त प्रशांत सपकाले और जी उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त योगेश देसाई की पहल पर इसे प्रायोगिक तौर पर लागू किया गया है।

बीएमसी इस प्रयोग के परिणामों की समीक्षा करेगी। यदि यह सफल रहता है, तो मुंबई के दूसरे कचरा संवेदनशील स्थानों पर भी ऐसे एआई कैमरे लगाए जा सकते हैं।

AI cameras monitor waste throwers
KDMC सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट: महापौर हर्षाली चौधरी ने उम्बर्डे और बारावे कचरा प्रोजेक्ट्स का किया औचक निरीक्षण

नागरिकों के सहयोग से ही सफल होगी पहल

मुंबई बीएमसी को उम्मीद है कि मौके पर ही लाउडस्पीकर से मिलने वाला संदेश लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने से रोकेगा। इस पहल का उद्देश्य केवल निगरानी करना नहीं, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

मनपा ने लोगों से सड़कों, खुले स्थानों और सार्वजनिक परिसरों में कचरा नहीं फेंकने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि तकनीक के साथ नागरिकों का सहयोग मिलने पर शहर को साफ-सुथरा रखने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।