मुंबई में रॉकेट पटाखों पर 25 नवंबर तक लगा बैन, जानें BMC ने क्यों उठाया यह सख्त कदम

Mumbai Firecracker Ban: मुंबई में आग लगने की बढ़ती घटनाओं के कारण बीएमसी ने रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखों पर 25 नवंबर तक प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
Mumbai Air Crackers Restrictions
पटाखों पर रोकसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई में रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया।

  • आदेश 9 नवंबर से 25 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक लागू रहेगा।

  • पिछले दो दिनों में पटाखों से आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं।

  • छत, बालकनी, टेरेस, पार्किंग और झोपड़पट्टी क्षेत्रों में भी पाबंदी लागू होगी।

Mumbai Air Crackers Restrictions: मुंबई में दिवाली के दौरान पटाखों से आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले इसी तरह के पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 9 नवंबर से 25 नवंबर 2026 की रात 11.59 बजे तक लागू रहेगा। मुंबई शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

बीएमसी के अनुसार, पिछले दो दिनों में मुंबई शहर और उपनगरों में पटाखों के कारण आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। विशेष रूप से रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे आसपास की इमारतों की छत, बालकनी और खिड़कियों में गिरने से आग लगने का खतरा रहता है। मुंबई में घनी आबादी, ऊंची इमारतों, झोपड़पट्टियों और संकरी सड़कों को देखते हुए सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

इन जगहों पर भी लागू रहेगा प्रतिबंध

यह प्रतिबंध आवासीय इमारतों, इमारतों की छतों, टेरेस, बालकनी, आंगन, पार्किंग स्थलों, झोपड़पट्टी क्षेत्रों और अन्य सभी परिसरों में लागू रहेगा। यानी निर्धारित अवधि के दौरान इन स्थानों पर रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले इसी तरह के पटाखे नहीं फोड़े जा सकेंगे।

आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मुंबई शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ने यह आदेश जारी किया है।

Mumbai Air Crackers Restrictions
महाराष्ट्र में सूखे से जूझ रहे किसानों की मदद के लिए सिद्धिविनायक मंदिर ने दिए 10 करोड़ रुपये, CM को सौंपा चेक

पुलिस और बीएमसी अधिकारियों को जिम्मेदारी

आदेश का प्रभावी तरीके से पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित परिमंडल के पुलिस उपायुक्तों, बीएमसी के सभी प्रशासनिक वार्ड के सहायक आयुक्तों और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएमसी प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आदेश का सख्ती से पालन करें।