Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Lilavati Hospital: लीलावती अस्पताल में काला जादू…करोड़ों के गबन का आरोप, पूर्व ट्रस्टियों की करतूत, मामला दर्ज

लीलावती अस्पताल का संचालन करने वाले धर्मार्थ न्यास ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उसके पूर्व न्यासियों (पूर्व ट्रस्टी) और अन्य संबंधित व्यक्तियों ने 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का गबन किया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Mar 12, 2025 | 11:29 AM

लीलावती अस्पताल (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई का फेमस अस्पतालों में से एक लीलावती अस्पताल अब खतरे में पड़ गया है। लीलावती अस्पताल के खिलाफ अब प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, और करोड़ों रुपयों के गबन का आरोप भी लगाया गया है। लीलावती महाराष्ट्र की राजधानी स्थित लीलावती अस्पताल का संचालन करने वाले धर्मार्थ न्यास ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उसके पूर्व न्यासियों (पूर्व ट्रस्टी) और अन्य संबंधित व्यक्तियों ने 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का गबन किया है।

लीलावती कीर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट (एलकेएमएमटी) ने इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और बांद्रा पुलिस थाना में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि अस्पताल परिसर में पूर्व न्यासियों और संबंधित व्यक्तियों द्वारा काला जादू भी किया गया था। शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि लीलावती अस्पताल के वित्तीय अभिलेखों के ‘फोरेंसिक ऑडिट’ के दौरान उजागर हुई इस हेराफेरी ने न्यास के संचालन और बांद्रा क्षेत्र में स्थित प्रमुख निजी चिकित्सा सुविधा द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित किया है।

बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत का आदेश

एलकेएमएमटी के परमानेंट रेजीडेंट ट्रस्टी प्रशांत मेहता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने शिकायतें दर्ज कराई और बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के कारण यह प्राथमिकी में तब्दील की गईं। पूर्व न्यासियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तीन से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इन व्यक्तियों के खिलाफ चौथी कार्यवाही अब मजिस्ट्रेट के समक्ष लंबित है, जो काले जादू और गुप्त प्रथाओं के लिए बांद्रा पुलिस थाना में दर्ज हमारी शिकायत पर आधारित है।”

उन्होंने बताया कि बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत ने इन्हीं व्यक्तियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल परिसर में किए जाने वाले काले जादू के अनुष्ठानों के बारे में मेहता ने कहा, ‘‘हमे मानव बाल और खोपड़ियों वाले सात से अधिक कलश मिले हैं।”

ऐसे हड़पी धनराशि

लीलावती अस्पताल के कार्यकारी निदेशक परमबीर सिंह ने कहा, “लीलावती अस्पताल का निर्माण वर्ष 1997 में हमारे दिवंगत ट्रस्टी किशोर मेहता और उनकी पत्नी चारु मेहता द्वारा पूरा किया गया था। लेकिन 2002 और उसके बाद किशोर मेहता के बीमार होने के दौरान उनके कुछ रिश्तेदारों, भाइयों और भतीजों ने अस्पताल का अवैध नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और अगले 20 वर्षों तक अस्पताल का नियंत्रण उनके पास रहा। 20 वर्षों की इस अवधि में वे विभिन्न अनियमितताओं, अवैधताओं में लिप्त रहे। उन्होंने जालसाजी, धोखाधड़ी की और लगभग 1500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हड़प ली।”

#WATCH मुंबई: लीलावती अस्पताल के कार्यकारी निदेशक परमबीर सिंह ने कहा, "लीलावती अस्पताल का निर्माण वर्ष 1997 में हमारे दिवंगत ट्रस्टी किशोर मेहता और उनकी पत्नी चारु मेहता द्वारा पूरा किया गया था। लेकिन 2002 और उसके बाद किशोर मेहता के बीमार होने के दौरान उनके कुछ रिश्तेदारों,… pic.twitter.com/mVNnPR1Xps — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2025

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने आगे बताया, “बांद्रा पुलिस स्टेशन ने 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी का एक मामला दर्ज किया है और जेएमएफसी अदालत संख्या 12 के निर्देश पर बांद्रा पुलिस स्टेशन ने दो और मामले दर्ज किए हैं। यह आशंका है कि यह सारा पैसा खरीद और शुल्क की आड़ में बनाया गया था और इसे हड़प लिया गया था। शायद पैसा देश से बाहर भी ले जाया गया। हमने हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर धन शोधन के इन मामलों का संज्ञान लेने और उनकी जांच शुरू करने को कहा है।”

Black magic allegations embezzlement crores in lilavati hospital by former trustees fir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2025 | 11:29 AM

Topics:  

  • Lilavati Hospital
  • Mumbai News
  • Mumbai Police

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई को 2030 तक रेबीज मुक्त करने का लक्ष्य, BMC ने बनाया मास्टर प्लान, शुरू होगी नई पहल

2

जीनत शबरीन को मिली मुंबई यूथ कांग्रेस की कमान, नियुक्त हुई पहली महिला अध्यक्ष

3

PMO का झांसा देकर ठेकेदार ने उड़ाए 74 लाख, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

4

अरब सागर से उठा चक्रवात ‘शक्ति’, महाराष्ट्र तट पर अलर्ट; IMD ने बताई रफ्तार, की ये भविष्यवाणी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.