-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bjps Hindutva Agenda In Mumbai Strategy Made On The Advice Of The Sangh
मुंबई में बीजेपी का हिंदुत्व का एजेंडा! RSS की सलाह पर बनी चुनावी रणनीति
- Written By: आकाश मसने
लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन से आहत बीजेपी, महाराष्ट्र विधानसभा के लिए नई रणनीति के साथ तैयारियों में जुटी है। सूत्रों का ऐसा कहना है कि खासकर मुंबई की 36 विधानसभी सीटों के लिए बीजेपी हिंदुत्व का एजेंडा अपनाएगी और ऐसा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के निर्देश पर किया जाएगा।

(डिजाइन फोटो)
मुंबई: लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन से आहत बीजेपी, महाराष्ट्र विधानसभा के लिए नई रणनीति के साथ तैयारियों में जुटी है। सूत्रों का ऐसा कहना है कि खासकर मुंबई की 36 विधानसभी सीटों के लिए बीजेपी हिंदुत्व का एजेंडा अपनाएगी और ऐसा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के निर्देश पर किया जाएगा। मुंबई के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवारों की चुनावी तैयारियों से संबंधित रणनीति में आरएसएस (संघ) की सलाह और सक्रिय भागीदारी होगी।
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की नाराजगी का खामियाजा भुगतना पड़ा था। ऐन चुनाव से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के विवादित बयान से नाराज आरएसएस ने बीजेपी को अपेक्षित समर्थन नहीं दिया। परिणाम स्वरूप बीजेपी देश में पूर्ण बहुमत से दूर रह गई थी तो वहीं महाराष्ट्र में उसकी सीटें 23 से घटकर 9 हो गई।
मुंबई में उसके दो सांसद जीतते-जीतते हार गए। इसी पृष्ठभूमि में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने आरएसएस को मनाने की रणनीति अपनाई और अब कहा जा रहा है कि बीजेपी की मनुहार के बाद आरएसएस भी एक बार फिर से मदद को तैयार हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सदन के संकटमोचक नरोत्तम मिश्रा: जब चलती सदन में पलटा था पासा- जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
दतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
दतिया उपचुनाव: ‘पार्टी का फैसला सर्वोपरि, आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
यह भी पढ़ें:– महायुति में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, 112 सीटों पर नहीं बन पाई सहमति
परिवार का मामला
केरल में आयोजित तीन दिवसीय समन्वय बैठक के बाद आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि अब संघ से एक बयान आया है कि यह परिवार का मामला है और इसे सुलझा लिया गया है। परिवार में सब कुछ ठीक ठाक है, ऑल इज वेल।
बैठकों में शामिल होगा संघ
सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचार रणनीति तय करने में संघ अहम भूमिका निभाएगा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित बीजेपी की बैठकों में आरएसएस के पदाधिकारी भी मार्गदर्शन के लिए मौजूद रहेंगे। भाजपा की विधानसभा से संबंधित बूथवार बैठकों में भी संघ का के प्रतिनिधि शामिल होंगे। तो वहीं संघ के सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता भी बीजेपी के उम्मीदवारों के प्रचार में सक्रीय रूप से हिस्सा लेगें। जबकि बीजेपी, मुंबई में संघ के साथ हुए समझौते के तहत हिंदुत्व के एजेंडे पर ही चुनाव लड़ेगी।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मुंबई में आपस में लड़ रही कांग्रेस, ऐसे में कैसे फतह होगा बीजेपी का किला
अलग अलग हिस्सों के लिए अलग-अलग रणनीति
बीजेपी में महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों के लिए अलग-अलग रणनीति पर तैयारी चल रही है। बीजेपी ने मराठवाडा, विदर्भ, पश्चिम महाराष्ट्र, कोकण और मुंबई के लिए अलग-अलग रणनीति बनाई है। मसलन, मराठा आंदोलन के कारण बीजेपी को लोकसभा चुनाव में मराठवाडा में नुकसान उठाना पड़ा था तो वहीं विदर्भ में ओबीसी उससे नाराज हो गए थे। अजित पवार के प्रभाव वाले क्षेत्र में मुस्लिम वोट बैंक महायुति से दूर न जाए, इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
रविवार को हुई थी गुप्त बैठक
बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई के संबंध में रणनीति तय करने के लिए संघ और बीजेपी के प्रमुख नेताओं की मुंबई में रविवार को गुप्त बैठक हुई थी। लोअर परेल स्थित यशवंत भवन के बंद कमरे में करीब छह घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार सहित अन्य विधायक व मुंबई के पदाधिकारी मौजूद थे लेकिन बाहर आने के बीजेपी के नेताओं और पदाधिकारियों ने कुछ भी खुलासा करने से इनकार कर दिया था। दूसरी तरफ आरएसएस के एक पदाधिकारी ने बैठक को एक “नियमित” बैठक बता कर कुछ अधिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था।
Bjps hindutva agenda in mumbai strategy made on the advice of the sangh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
Jul 11, 2026 | 04:05 PMरेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














