मुंबई में माफिया सेना का वध! किरीट सोमैया ने ठाकरे ब्रदर्स का बताया अंत, बोले- उद्धव ने राज के साथ किया खेला
Kirit Somaiya: निकाय चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विशेष रूप से BMC में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और उद्धव ठाकरे की UBT की हार के बाद जुबानी जंग तेज हो गई।
- Written By: प्रिया जैस
किरीट सोमैया और ठाकरे बंधु (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mahayuti Victory Maharashtra: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र निकाय चुनावों में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-यूबीटी की हार के बाद निशाना साधा है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि मुंबई की जनता ने उद्धव ठाकरे की माफिया सेना का वध किया है। मुंबई ने उद्धव ठाकरे को दिखा दिया है कि शहर सिर्फ विकास के लिए चलेगा।
किरीट सोमैया ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि लूटपाट, जबरन वसूली, बाहुबल का इस्तेमाल करना, किसी को धमकाना या हमला करना, यही उद्धव और राज ठाकरे का काम था। मुंबई वासियों ने चुनाव नतीजों के जरिए अपना जवाब दे दिया है। अब उद्धव ठाकरे की पार्टी का नाम बदलकर ‘उद्धव सेना मुंबई’ या ‘उद्धव सेना मुस्लिम’ रखना चाहिए, क्योंकि उनकी सीटें सिर्फ मुंबई तक सीमित रह गई हैं।
उद्धव ने राज का किया इस्तेमाल
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे ने चुनाव में राज ठाकरे का इस्तेमाल किया है। चुनावों के नतीजों से स्पष्ट है कि राज ठाकरे के मुकाबले उद्धव ठाकरे की पार्टी को ज्यादा सीटें मिली हैं। लेकिन उद्धव ठाकरे चुनावों के बाद राज ठाकरे को बाहर कर देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुझसे जन्मदिन पर कोई मिलने न आए’, राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक संदेश; जानें ऐसा क्यों कहा?
महाराष्ट्र में फिर ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा, उद्धव गुट के 7 सांसदों के शिंदे सेना में जाने की अटकलें
मशाल छोड़कर धनुष-बाण थामेंगे 9 में से 7 सांसद? ठाकरे गुट में फूट पर क्या कहती है ग्राउंड रिपोर्ट
‘सफेद पट्टी पोतने वालों का मुँह काला कर देंगे’; मुंबई के सफेद लाइन विवाद पर मैदान में उतरे राज ठाकरे के सैनिक
भाजपा विधायक राम कदम ने हमला बोलते हुए कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र में दो भाइयों (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) ने अपने ब्रांड की खूब चर्चा की। चुनाव नतीजों के बाद मनसे को पूरे महाराष्ट्र में सिर्फ 13 पार्षद मिले हैं। अपने पिता की हिंदुत्व की विचारधारा के साथ गद्दारी करने वाले उद्धव ठाकरे को उनके पिता ने स्वयं दंड दिया है। वह पूरे महाराष्ट्र में सिर्फ 150 सीटों पर निपट गए।
यह भी पढ़ें – उनको वहीं दफना देंगे…BMC में हार के बाद राज ठाकरे का इमोशनल कार्ड, बोले- यह हमारे वजूद की लड़ाई
भाजपा ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड
राम कदम ने आगे कहा कि ठाकरे ब्रदर्स को मीडिया की सुर्खियां खूब मिलीं, लेकिन उन्हें न जनमत मिला है और न कोई आधार बचा है। राम कदम ने कहा कि भाजपा ने खुद पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। हमारे पास पूरे राज्य में लगभग 1500 पार्षद हैं।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि जहां मनसे की सत्ता थी (नासिक और पुणे), वहां के लोगों ने उन्हें लगभग पूरी तरह से नकार दिया। मुंबई में भी मनसे के सिर्फ छह प्रत्याशी जीतकर आए हैं। उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि वह 13 सीटों के आगे नहीं बढ़ पाए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
