- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bjp Attacks Congress India Alliance Jf17 Russia Claim
भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, रूस-पाकिस्तान जेएफ-17 इंजन विवाद में किया पलटवार
- Written By: अर्पित शुक्ला
Jairam Ramesh Statement: भाजपा ने कांग्रेस के रूस-पाकिस्तान जेएफ-17 इंजन आरोप को निराधार बताया। तुहिन सिन्हा ने इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर भी सवाल उठाए हैं।

तुहिन सिन्हा
Mumbai News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रूस भारत की भावनाओं की अनदेखी करते हुए पाकिस्तान को जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के लिए आरडी-93 एमए इंजन की आपूर्ति कर रहा है।
तुहिन सिन्हा ने इसे पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन करार देते हुए कहा कि रूस ने इस दावे का खंडन किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस बार-बार बिना सबूत के पाकिस्तान समर्थक बयानबाजी क्यों कर रही है, खासकर तब जब भारत और रूस के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दिसंबर में भारत दौरे की तैयारियां चल रही हैं।
तुहिन सिन्हा ने कहा, “शनिवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूरी तरह से निराधार आरोप लगाया कि रूस भारत की भावनाओं की अनदेखी कर रहा है और पाकिस्तान को जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के लिए आरडी-93 एमए इंजन की आपूर्ति कर रहा है। आज रूस ने इस दावे का पूरी तरह से खंडन किया है। एक बार फिर सवाल उठता है कि कांग्रेस पार्टी तथ्यों की पुष्टि किए बिना या कोई सबूत दिए बिना पाकिस्तान समर्थक कहानी को क्यों बढ़ावा दे रही है? इसके अलावा रूस और भारत के बीच बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दिसंबर में भारत आने का कार्यक्रम है तो कांग्रेस पार्टी रूस और भारत के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश क्यों कर रही है?”
सम्बंधित ख़बरें
MP News: भोपाल की सड़कों पर यूथ कांग्रेस का महा-आक्रोश, निकाली इलेक्शन कमीशन की प्रतीकात्मक ‘अर्थी’
शरद पवार की पार्टी का कांग्रेस में होगा विलय? हाईकमान के प्रस्ताव से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
क्या TMC का कांग्रेस में विलय हो जाएगा? घंटों चली बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने बताया पार्टी का फैसला
मीरारोड यौन शोषण मामला: भाजपा पार्षद पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप, सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तारी की मांग
उन्होंने कहा, “कांग्रेस का यह रवैया निंदनीय है। बिना तथ्यों की जांच किए वे ऐसी कहानियां गढ़ती है जो भारत के हितों के खिलाफ हैं। रूस ने स्पष्ट कर दिया है कि जेएफ-17 इंजन को लेकर कोई सहयोग पाकिस्तान के साथ नहीं है। फिर भी कांग्रेस ऐसी बयानबाजी क्यों कर रही है? क्या उनका मकसद भारत-रूस संबंधों को कमजोर करना है?”
इसके साथ ही, तुहिन सिन्हा ने इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के हालिया बयान का हवाला दिया, जिसमें केजरीवाल ने कहा कि भविष्य में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भविष्य में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। इससे एक बार फिर साबित होता है कि ‘इंडिया गठबंधन’ एक भ्रम है, एक मिथक है। ये पार्टियां सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के विरोध के कारण एक साथ आती हैं और जब चुनावों में हार का सामना करती हैं तो अलग-अलग रास्ते अपना लेती हैं। अगले महीने होने वाले बिहार चुनावों में भी यही पैटर्न देखने को मिलेगा। राजद और कांग्रेस के बीच गठबंधन सिर्फ मोदी-विरोधी भावना के आधार पर है और एक बार ये पार्टियां हार जाएंगी तो एक-दूसरे पर हमला करेंगी और सिर्फ गालियां देगी। इंडिया गठबंधन की एकता केवल दिखावटी है और बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह गठबंधन पूरी तरह बिखर जाएगा। जनता इन पार्टियों की अवसरवादी राजनीति को समझ चुकी है और 2027 के चुनावों में इसका जवाब देगी।”
यह भी पढ़ें- महिला सुधार गृह में बड़ी चूक! फरार हुईं 12 कैदियों में से 8 पुलिस ने धर दबोचा
तुहिन सिन्हा ने प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर कांग्रेस की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रहे हैं। क्या बिहार चुनाव में किशोर को कांग्रेस ने आर्थिक समर्थन दिया है, क्योंकि कांग्रेस को पता है कि वह बिहार में कमजोर स्थिति में है। उन्होंने कहा, “प्रशांत किशोर चुनाव के बीच अपनी कमाई का बखान कर रहे हैं। यह संदेह पैदा करता है कि क्या कांग्रेस ने उन्हें बिहार में सक्रिय करने के लिए फंडिंग की है?”
-एजेंसी इनपुट के साथ
Bjp attacks congress india alliance jf17 russia claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP में मानसून की एंट्री में हो सकती है कुछ दिन की देरी, 17-18 जून तक दक्षिणी जिलों में पहुंचने की संभावना
Jun 12, 2026 | 07:22 AMनीति आयोग बैठक में फडणवीस का विजन 2047 रोडमैप, महाराष्ट्र को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य
Jun 12, 2026 | 07:21 AMबिहार के बेगुसराय में बड़ा हादसा! एक साथ 3 दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत, पुलिस महकमे में पसरा मातम
Jun 12, 2026 | 07:21 AMAaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल
Jun 12, 2026 | 07:17 AMवर्धा: MahaDBT पोर्टल अपडेट से छात्रवृत्ति प्रक्रिया ठप, 2,235 आवेदन कॉलेज स्तर पर लंबित
Jun 12, 2026 | 07:14 AMActress Padmini Birthday: सिनेमा की स्टार, देश की सच्ची बेटी… भारत-चीन युद्ध में पद्मिनी का अहम योगदान
Jun 12, 2026 | 07:07 AMओमान तट पर अमेरिकी हमले में इंजीनियर सुरेश समेत 3 भारतीय सेलर्स की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Jun 12, 2026 | 07:07 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














