बिहार चुनाव में एनडीए को बढ़त! तुहिन सिन्हा ने राहुल गांधी के ‘गायब’ होने पर उठाया सवाल
BJP News: भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने बिहार चुनाव पर महागठबंधन पर हमला बोला। कहा- राहुल गांधी की अनुपस्थिति से गठबंधन कमजोर, एनडीए की बड़ी जीत तय।
- Written By: अर्पित शुक्ला
तुहिन सिन्हा
Mumbai News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की हालत बेहद खराब है और नेतृत्व के अभाव में उसका पूरा ढांचा चरमरा गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान कहा कि पिछले 15 दिनों से कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता पूरी तरह से गायब हैं, जिससे विपक्ष की गतिविधियां ठप पड़ गई हैं।
तुहिन सिन्हा ने कहा, “कोई नहीं जानता कि राहुल गांधी इस समय दक्षिण अमेरिका में किस चुनाव या आंदोलन में व्यस्त हैं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति से महागठबंधन की गति पूरी तरह रुक गई है। पिछली बार कांग्रेस को जितनी सीटें मिली थीं, इस बार वह उससे भी कम पर सिमटने जा रही है। बिहार में चुनाव एकतरफा होता जा रहा है और हर तरफ से यही संकेत हैं कि इस बार बड़ी बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जनता ने महागठबंधन को नकार दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
गुंठेवारी नियमितीकरण को मिली राहत: संभाजीनगर में 6 माह की मोहलत, अब 21 अक्टूबर तक मौका
6 करोड़ की MDMA के साथ पूर्व बार डांसर गिरफ्तार, नेस्को कॉन्सर्ट में हुई मौत से जुड़ रहा है कनेक्शन!
पुणे में फर्जी ATC NOC पर अवैध निर्माण का आरोप, विमान सुरक्षा पर बड़ा खतरा
नागपुर सरकारी अस्पतालों का सच: आधे मरीजों को नहीं मिलती दवाइयां, बाहर से खरीदने को मजबूर
सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा में किसी भी गंभीर विषय को समझ पाने की क्षमता नहीं है। राहुल गांधी ने बयान दिया कि भारत सरकार ने महिलाओं का अपमान होने दिया, क्योंकि अफगानिस्तान दूतावास के अंदर प्रेसवार्ता में महिलाओं को आमंत्रित नहीं किया गया। तकनीकी तौर पर किसी भी देश के दूतावास में होने वाली प्रेसवार्ता का आमंत्रण उस दूतावास का विशेष अधिकार होता है। प्रेसवार्ता के अलावा महिलाओं को लेकर कहीं किसी प्रकार की कोई बंदिश नहीं थी।
यह भी पढ़ें- मनसे नेता की महिला के साथ दबंगई…दफ्तर में बुलाकर की मारपीट, देखें VIDEO
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विडंबना है कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने शाहबानो मामले से लेकर तीन तलाक पर प्रतिबंध और यूसीसी का विरोध किया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों का हनन किया है। महिला सशक्तीकरण पर हमें उपदेश देने के बजाय, कांग्रेस अफगानिस्तान द्वारा पाकिस्तान विरोधी कड़ा रुख अपनाने से ज्यादा परेशान है। -एजेंसी इनपुट के साथ
