Mumbai में बनेगा 30 मंजिला ‘बिहार भवन’, मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत
Maharashtra News: बिहार सरकार मुंबई में अत्याधुनिक बिहार भवन बनाने जा रही है, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। हालांकि, मनसे ने परियोजना का कड़ा विरोध किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
बिहार भवन (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: बिहार सरकार ने मुंबई में रहने वाले बिहार वासियों के लिए अत्याधुनिक ‘बिहार भवन’ निर्माण कराए जाने का फैसला लिया है। यह भवन खासकर इलाज के लिए मुंबई आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
भवन निर्माण विभाग की ओर से इस परियोजना की विस्तृत योजना तैयार की गई है। विभागीय सचिव कुमार रवि ने कि बताया महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 314 करोड़ 20 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की गई है। मुंबई के एलफिस्टन एस्टेट, जो कि मुंबई पोर्ट ट्रस्ट क्षेत्र में स्थित है, वहां बिहार भवन का निर्माण किया जाएगा।
यह भवन लगभग 0.68 एकड़ भूमि में बनेगा और आधुनिक शहरी ढांचे का बेहतरीन उदाहरण होगा। प्रस्तावित बिहार भवन बेसमेंट सहित करीब 30 मंजिला होगा। जमीन से इसकी ऊंचाई लगभग 69 मीटर होगी। भवन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि सरकारी कामकाज, बैठकों और आवास, तीनों जरूरतों को एक साथ पूरा किया जा सकेगा। बिहार भवन में कुल 178 कमरे बनाए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
ये कमरे सरकारी अधिकारियों, बैठकों में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों और अन्य आवश्यक आगंतुकों के लिए उपयोग में लाए जाएंगे। इस बीच मनसे ने कहा है कि किसी भी सूरत में मुंबई में बिहार भवन नहीं बनने देंगे। मनसे की चेतावनी के बाद संभावना जताई जा रही है कि मुंबई एक बार मराठी बनाम हिंदी भाषी विवाद गरम होगा।
मरीजों को विशेष सुविधा
- भवन की सबसे बड़ी खासियत होगी कि इसमे इलाज के लिए खासकर कैसर जैसी बीमारियों के उपचार के लिए मुंबई आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के ठहरने की विशेष व्यवस्था की जाएगी, भवन में मरीजों और उनके परिजनों के लिए 240 बेड की क्षमता वाला डोरमेटी विकसित किया जाएगा।
- इससे कम खर्च में सुविधाजनक टहराय संभव हो सकेगा, जो आम बिहारवासियों के लिए बेहद उपयोगी होगा, राज्य के बाहर रहने वाले बिहारवासियों को सम्मान, सुविधा और सहारा, तीनों एक साथ मिलेंगे।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra के किसानों का विदेश दौरा, मलेशिया-वियतनाम-फिलीपींस में सीखेंगे मॉडर्न खेती
मनसे का विरोध
राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने मुंबई में बिहार भवन बनाए जाने का विरोध किया है। पार्टी के नए चुने गए कॉपोरेटर यशवंत किल्लेदार ने कहा है कि वह यहां बिहार भवन नहीं बनने देंगे। बिहार सरकार मुंबई में बिहार भवन बनाने के बजाय, अपने राज्य में विकास पर यह पैसे क्यों नहीं खर्च कर रही है। यहां हमारी समस्याएं यहां हल नहीं होती और आप अपनी समस्या हल करेंगे।
