महाशिवरात्रि पर बंद रहेगा भीमाशंकर मंदिर, श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी गई
Bhimashankar Mandir: महाशिवरात्रि के दौरान भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर 12 से 18 फरवरी तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। विकास कार्य और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए प्रशासन ने निर्णय लिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (सौ. सोशल मीडिया )
Bhimashankar Temple Will Be Close On Mahashivratri: बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल श्री क्षेत्र भीमाशंकर मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए अहम सूचना जारी की गई है।
मंदिर प्रशासन ने घोषणा की है कि 12 से 18 फरवरी तक मंदिर परिसर भक्तों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। भीमाशंकर विकास योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में सभा भवन निर्माण, पैदल मार्ग और सौंदर्यीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है।
परिसर में भारी मशीनरी, लोहे की सामग्री और निर्माण उपकरण मौजूद हैं। महाशिवरात्रि के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक सरकार वीक! NEET के बाद TET पेपर लीक पर बरसे अबू आजमी, पूछा- कब बंद होगा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़?
महाराष्ट्र में अवैध साहूकारी पर लगेगी लगाम, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, सरकार तैयार कर रही नई कानून-व्यवस्था
एसटी घाटे में रही तो जाएगी नौकरी! परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का कामचोर अधिकारियों को अल्टीमेटम
महाराष्ट्र में मराठी अनिवार्य! नियम तोड़ा तो रद्द होगी स्कूल की मान्यता, मंत्री दादा भूसे का बड़ा ऐलान
पहले महाशिवरात्रि पर खोलने की थी योजना
प्रारंभिक निर्णय के अनुसार विकास कार्यों के बावजूद महाशिवरात्रि के दौरान मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की संभावना जताई गई थी। हालांकि कार्यों की व्यापकता और संभावित जोखिमों को देखते हुए प्रशासन ने अंतिम रूप से मंदिर बंद रखने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Police में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, 8 पुलिसकर्मी निलंबित और 2 बर्खास्त
पूजा-अर्चना और धार्मिक परंपराएं जारी रहेंगी
मंदिर बंद रहने के बावजूद महाशिवरात्रि के सभी धार्मिक अनुष्ठान नियमित रूप से संपन्न होंगे। पुजारियों और सीमित कर्मचारियों की उपस्थिति में विशेष पूजा और परंपराएं निभाई जाएंगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग करने और मंदिर परिसर में अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है।
