10 हजार ई-बसों के लक्ष्य के सामने ड्राइवरों की कमी, BEST को चाहिए 3,000 अतिरिक्त चालक

BEST Mumbai Electric Bus Driver Shortage: मुंबई में 10 हजार इलेक्ट्रिक बसों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए BEST को करीब 3,000 अतिरिक्त ड्राइवरों की जरूरत है। विशेषज्ञों ने भर्ती तेज करने की मांग की है।
BEST Mumbai Electric Bus Driver Shortage News
मुंबई बेस्ट बस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

BEST Mumbai Electric Bus Driver Shortage News: मुंबई में सार्वजनिक बस सेवा के बड़े विस्तार की तैयारी के बीच बेस्ट उपक्रम को प्रशिक्षित ड्राइवरों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। अगले 3-4 वर्षों में 10,000 इलेट्रिक बसों का लक्ष्य हासिल करने के लिए कम से कम 3,000 अतिरिक्त चालकों की जरूरत होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर भर्ती नहीं होने पर 23 लाख दैनिक यात्रियों की बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और यात्री सुरक्षा को लेकर भी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। बता दें कि बेस्ट ने पहले ही 1,500 नई इलेट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी दे दी है।

इसी के साथ ही हर वर्ष करीब 2,000 बसों को बेड़े में शामिल करने की योजना है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की संख्या इस विस्तार के अनुरूप नहीं बढ़ रही है।

अनुभवी ड्राइवरों को रखने की मांग

वर्तमान में भी बेस्ट 2,500 से अधिक लीज पर ली गई बसों का संचालन पर्याप्त ड्राइवरों के अभाव में कठिनाई से कर रहा है। बेस्ट समिति के वरिष्ठ सदस्य सुनील गणाचार्य ने समिति की बैठक में कह चुके हैं कि अगले एक वर्ष में नई बसे सड़कों पर उतरने के साथ कम से कम 3,000 अतिरिक्त ड्राइवरों की जरूरत होगी।

चालकों की कमी के कारण कई मार्गों पर बसों की आवृत्ति प्रभावित हो रही है, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार और अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। हाल की ई-बस दुर्घटनाओं के बाद सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ी है। समिति के सदस्य रमाकांत गुप्ता ने केवल छोटे वाहनों का अनुभव रखने वाले चालकों को बस संचालन में लगाने के खिलाफ चेतावनी दी है।

कम वेतन और नौकरी की असुरक्षा भी भर्ती में बड़ी बाधा

  • वहीं प्रशासन कई दुर्घटनाओं के लिए मानवीय त्रुटि को जिम्मेदार मान रहा है। कम वेतन और नौकरी की असुरक्षा भी भर्ती में बड़ी बाधा बनी हुई है, वेट लीज मॉडल के तहत संविदा चालकों की अधिकतम 20,000 रुपए प्रतिमाह, जबकि स्थाई बेस्ट चालकों का वेतन 41,000 रुपए मिलते हैं।
  • बेस्ट ने दो वर्ष का ड्राइविंग अनुभव अनिवार्य करने और प्रशिक्षण अवधि बढ़ाकर 4 सप्ताह कर दी है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि पर्याप्त प्रशिक्षित चालकों, बेहतर वेतन और कार्य परिस्थितियों के बिना 10,000 ई-बसी का लक्ष्य और भविष्य में 50 लाख यात्रियों तक सेवा विस्तार चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
Navbharat Live
navbharatlive.com