मुंबई: वेतन न मिलने से बेस्ट के पोइसर डिपो में ड्राइवरों की हड़ताल, त्योहार से पहले 19 बसें ठप, यात्री बेहाल

Mumbai BEST Bus: मुंबई के पोइसर डिपो में दो महीने से वेतन न मिलने पर बेस्ट ठेका चालकों-कंडक्टरों ने काम बंद कर दिया। 29 में से केवल 10 बसें ही चलीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई।
Drivers at BEST's Poisar depot in Mumbai go on strike over non-payment of salaries
बेस्ट बस सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

BEST Bus Poisar Depot Contractor Drivers Strike: मुंबई में गणेश चतुर्थी से महज दो दिन पहले BEST के पोइसर डिपो में ठेका कर्मचारियों के वेतन का विवाद सड़क तक पहुंच गया।

दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज करीब 110 ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को काम बंद कर दिया। इसका सीधा असर सुबह की बस सेवा पर पड़ा और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

29 में से सिर्फ 10 बसें चलीं

पोइसर डिपो से निर्धारित 29 बसों में से केवल 10 बसों का ही संचालन हो सका। कर्मचारियों के काम बंद करने के कारण मुंबई बस सेवा प्रभावित होने पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। स्थिति को संभालने के लिए BEST प्रशासन को दूसरे डिपो से बसें और कर्मचारियों की व्यवस्था करनी पड़ी।

PMI के जिम्मे बस संचालन

पोइसर डिपो में बसों के संचालन की जिम्मेदारी निजी वेट लीज ऑपरेटर PMI के पास है। जानकारी के अनुसार, BEST की ओर से ऑपरेटर को निर्धारित प्रति किलोमीटर भुगतान पहले ही किया जा चुका है। इसके बावजूद कर्मचारियों को दो महीने का वेतन नहीं मिलने के कारण उन्होंने काम बंद करने का फैसला लिया।

BEST समिति सदस्यों ने किया हस्तक्षेप

वेतन विवाद और बस सेवा प्रभावित होने की जानकारी मिलने के बाद BEST समिति के सदस्यों अजय सिंह, रामाकांत गुप्ता और डॉ. नितिन नांदगांवकर ने मामले में हस्तक्षेप किया। उनके हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों की समस्या के समाधान की कोशिश शुरू हुई।

Drivers at BEST's Poisar depot in Mumbai go on strike over non-payment of salaries
SRA की बड़ी कार्रवाई: मुंबई में 471 झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्रोजेक्ट्स से हटाए गए सुस्त डेवलपर्स

दो महीने में दूसरी बार बनी स्थिति

पोइसर डिपो का संचालन PMI द्वारा शुरू किए जाने के बाद महज दो महीनों के भीतर वेतन को लेकर यह दूसरी बार ऐसी स्थिति बनी है। इससे ठेका कर्मचारियों के वेतन भुगतान और निजी ऑपरेटर की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

त्योहार से पहले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

गणेश चतुर्थी के दौरान मुंबई शहर में सार्वजनिक परिवहन पर यात्रियों की निर्भरता बढ़ जाती है। ऐसे में त्योहार से ठीक पहले बस सेवा प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। BEST को दूसरे डिपो से अतिरिक्त संसाधन लगाकर सेवा सामान्य रखने की कोशिश करनी पड़ी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com