मुंबई में BEST बस का ब्रेक फेल जैसा हादसा, सिग्नल पर 6 वाहनों को मारी टक्कर; 3 घायल

BEST Bus Accident Mumbai: अंधेरी में गोखले ब्रिज सिग्नल पर BEST बस का हैंडब्रेक छूटने से हादसा हो गया। 6 वाहनों को टक्कर लगने से 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Incident resembling brake failure involving a BEST bus in Mumbai; six vehicles hit at a signal
बेस्ट बस दुर्घटना मुंबईसोर्स: नवभारत
Updated on

Andheri Gokhale Bridge Accident: अंधेरी पश्चिम के गोखले ब्रिज सिग्नल के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे BEST की वेट लीज बस अचानक आगे बढ़ गई। बस ने सिग्नल पर खड़े वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जबकि चार ऑटो रिक्शा, एक इटिंगा कार और एक एक्टिवा स्कूटर समेत कुल छह वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

सिग्नल पर खड़ी थी बस

जानकारी के मुताबिक, ओशिवरा डिपो के पीएमआई वेट लीज विभाग की बस क्रमांक MH 01 FE 1823 अंधेरी बस स्टेशन पश्चिम से वर्सोवा बस स्टेशन के बीच ए-221/36 मार्ग पर चल रही थी। बस गोखले ब्रिज सिग्नल पर रुकी हुई थी। इसी दौरान चालक ने अचानक हैंडब्रेक छोड़ दिया, जिससे बस आगे की ओर बढ़ गई।

चार ऑटो रिक्शा समेत छह वाहन क्षतिग्रस्त

बस के आगे बढ़ते ही उसने सिग्नल पर खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों ऑटो रिक्शा के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा एक इटिंगा कार और एक एक्टिवा स्कूटर को भी नुकसान पहुंचा। अचानक हुए हादसे से सिग्नल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

तीन लोग घायल

हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। बस के कंडक्टर क्रमांक 126041 ने घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए कूपर अस्पताल पहुंचाया गया।

Incident resembling brake failure involving a BEST bus in Mumbai; six vehicles hit at a signal
महालक्ष्मी रेसकोर्स के नीचे बनेगा भूमिगत वॉकवे: BMC खर्च करेगी 702 करोड़, कांग्रेस ने उठाए सवाल

घायलों की हालत स्थिर

कूपर अस्पताल प्रशासन के अनुसार, तीनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को सामान्य कराया।

चालक की लापरवाही पर सवाल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के रुके होने के दौरान हैंडब्रेक छोड़े जाने के बाद वह आगे बढ़ी और वाहनों से टकरा गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे ने व्यस्त सिग्नल पर भारी वाहनों के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com