बेस्ट बजट के लिए रमाकांत गुप्ता ने दिए 11 सुझाव, बस सेवा का विस्तार और यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

Third Mumbai Bus Service: बेस्ट बस के आगामी बजट को लेकर समिति सदस्य और भाजपा नेता रमाकांत गुप्ता ने प्रशासन के सामने 11 सुझाव रखे हैं। इनमें तीसरी मुंबई तक बस सेवा शुरू करने की मांग शामिल है।
best budget ramakant gupta 11 suggestions mumbai
मुंबई बेस्ट बस सेवा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बेस्ट समिति सदस्य रमाकांत गुप्ता ने आगामी बजट के लिए प्रशासन को 11 सुझाव दिए।

  • तीसरी मुंबई, खारघर और पनवेल में बेस्ट बस सेवा शुरू करने की मांग की गई।

  • नासिक कुंभ, अयोध्या, काशी विश्वनाथ और उज्जैन के लिए विशेष बसें चलाने का सुझाव दिया।

Mumbai BEST Bus Service: बेस्ट (BEST) के आगामी बजट को लेकर बेस्ट समिति के सदस्य और भाजपा के मुंबई महामंत्री रमाकांत गुप्ता ने प्रशासन के सामने 11 महत्वपूर्ण सुझाव रखे हैं। इन सुझावों में मुंबई और आसपास के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में बस सेवा का विस्तार करने से लेकर यात्रियों की सुरक्षा, बसों की गुणवत्ता और बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दे शामिल हैं।

गुप्ता ने अपने सुझावों के जरिए बेस्ट को अधिक आधुनिक, सुविधाजनक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया है। रमाकांत गुप्ता ने मांग की है कि तीसरी मुंबई, खारघर और पनवेल जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों के लिए बेस्ट की बस सेवा शुरू की जाए। इसके अलावा नासिक कुंभ, अयोध्या, काशी विश्वनाथ और उज्जैन जैसे धार्मिक स्थलों के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने का सुझाव दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके।

best budget ramakant gupta 11 suggestions mumbai
मुंबई बेस्ट बस सेवा(सोर्सः सोशल मीडिया)

तीसरी मुंबई के लिए सेवा शुरू करने की मांग

उन्होंने बेस्ट की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताते हुए कहा कि 2012 के बाद से भर्ती प्रक्रिया में सुधार होना चाहिए और नए लोगों को नौकरी के अवसर मिलने चाहिए। बस दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ड्राइवरों और अन्य कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण देने के साथ सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग भी की गई है। गुप्ता ने कहा कि बेस्ट की बसों की गुणवत्ता विश्वस्तरीय होनी चाहिए। बसों में बेहतर सीटें, दरवाजे, साइन बोर्ड और लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

शहर में अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए उन्होंने ओला-उबर जैसी छोटी गाड़ियों, टैक्सी और ऑटो रिक्शा को बेस्ट के नेटवर्क से जोड़ने का सुझाव दिया है। वहीं, समय पर बसें उपलब्ध नहीं कराने वाली कंपनियों, विशेषकर ओलेक्ट्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

best budget ramakant gupta 11 suggestions mumbai
नागपुर के 885 गांवों में गहराया जल संकट, निपटने के लिए 64 करोड़ की योजना मंजूर; दिसंबर अंत तक पूरे होंगे कार्य

धारावी में बिजली बिल की व्यवस्था सुधारने का भी सुझाव

गुप्ता ने डिपो और स्टेशनों के विकास में एसआरए की तर्ज पर कंपनियों के साथ विकास मॉडल अपनाने तथा बदले में मुफ्त बसें उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। उन्होंने मुंबई में बिजली विभाग का विस्तार करने और जरूरत पड़ने पर बड़ी कंपनियों के साथ जॉइंट वेंचर करने की बात भी कही है। इसके अलावा फार्मेसी विभाग में आउटसोर्सिंग बढ़ाने का सुझाव दिया है।

best budget ramakant gupta 11 suggestions mumbai
नवी मुंबई में तेल के गोदाम में लगी भीषण आग, 2 दुकानों को भी लिया चपेट में, आसमान में उठे आग के गोले

सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा

धारावी के विकास का मुद्दा उठाते हुए गुप्ता ने कहा कि वहां रहने वाले लोगों को हर महीने नियमित रूप से बिजली का बिल मिलना चाहिए। चाहे लोग ऑनलाइन भुगतान करें या ऑफलाइन, उन्हें समय पर बिल उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

रमाकांत गुप्ता ने कहा कि ये सुझाव बेस्ट बस की सेवाओं को बेहतर बनाने और आम मुंबईकरों को राहत देने के उद्देश्य से दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी बजट में इन सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।