Mumbai Housing Project में तेजी, शेष 700 घर सितंबर 2026 तक मिलेंगे
Mumbai News: एनएम जोशी मार्ग बीडीडी चॉल पुनर्विकास में 557 परिवारों को अगले साल फरवरी तक 500 वर्ग फुट के नए घर मिलेंगे। नायगांव में 864 निवासियों को बुधवार को चाबियां सौंपी जाएंगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाडा (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: एनएम जोशी मार्ग स्थित बीडीडी चॉल पुनर्विकास के पहले चरण की 3 इमारतों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बीडीडी चॉल के 557 निवासियों को अगले साल फरवरी महीने के आखिर तक नए आशियाने की चाबी मिल जाएगी।
उन्हें 500 वर्ग फुट का घर मिलेगा। वर्ली में 556 बीडीडी निवासियों का 500 वर्ग फुट के घर का सपना पूरा हो गया है। बुधवार को नायगांव में 864 बीडीडी निवासियों को चाबियां वितरित की जाएंगी। एनएम जोशी बीडीडी चॉल के रहवासियों को फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा।
एनएम जोशी मार्ग बीडीडी चॉल के पुनर्विकास के पहले चरण में 1260 फ्लैट का काम किया जा रहा है। इसमें से 557 घरों का कार्य अंतिम चरण में है। यह कार्य पूरा होने के बाद, निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद फरवरी के अंत तक इन घरों का कब्जा दे दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
राकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
उपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
शेष 700 घरों का सितंबर 2026 में मिलेगा कब्जा
राज्य सरकार ने म्हाडा को इस परियोजना को गति देकर निवासियों को जल्द से जल्द उनके सही घरों का कब्जा देने का आदेश दिया है। एनएम जोशी मार्ग बीडीडी कॉलोनी 11 एकड़ में फैली हुई है। इसमें 32 चॉल हैं और प्रत्येक चॉल में 2560 घर हैं।
पुनर्विकास योजना के तहत 2560 निवासियों का पुनर्वास किया जाएगा। पहले चरण में 16 इमारतों पर काम चल रहा है और 3 इमारतों का निर्माण अंतिम चरण में है। म्हाडा अधिकारियों के अनुसार शेष 700 घरों का कब्जा सितंबर 2026 में दिया जाएगा।
फरवरी में मिलेगी चाबी
बीडीडी वॉल पुनर्विकास समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत नलगे के अनुसार हमारी कुछ मांगे हैं और पूरी होती नहीं दिख रही है। हम कई महीनों से वाहन पार्क करने की जगह की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार और म्हाडा इस मांग को अनदेखा कर रही है। हमे इमारतों के निर्माण में कुछ त्रुटियां भी दिखाई दे रही है। म्हाडा को पार्किंग स्थल सहित निर्माण में त्रुटियों को दूर करना चाहिए।
ये भी पढ़ें :- Lawyer Pallavi: सिक्योरिटी गार्ड की सजा नहीं बढ़ेगी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
नायगांव के 864 निवासियों को कल मिलेगा घर
म्हाडा ने नायगाव चीडीडी चॉल पुनर्विकास के पहले चरण में 5 इमारतों का काम पूरा कर लिया है। इन इमारतों के 864 घरों का कब्जा दिवाली तक देने की योजना थी। लेकिन निवास प्रमाण पत्र न होने और मुख्यमंत्री का समय न मिलने के कारण घरों की चाबियां सौंपने का समय तय नहीं हो सका था। अब सीएम देवेंद्र फडणवीस कल बुधवार को लोगों को घरों की चाबियां सौंपेंगे।
