Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य शूटर गौतम 23 नवबंर तक रिमांड पर, यूपी से हुआ था गिरफ्तार

मुंबई की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार कथित मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम की पुलिस हिरासत मंगलवार को 23 नवंबर तक बढ़ा दी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 19, 2024 | 07:55 PM

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य शूटर व अन्य आरोपी यूपी से हुए थे गिरफ्तार

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार कथित मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम की पुलिस हिरासत मंगलवार को 23 नवंबर तक बढ़ा दी। पुलिस ने आरोपी गौतम की रिमांड बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है तथा गोलीबारी में इस्तेमाल हुआ हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 20 वर्षीय गौतम और चार अन्य को 10 नवंबर को उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया था। शूटर के साथ चार अन्य लोगों अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेंद्र प्रताप सिंह को गौतम को शरण देने और नेपाल भागने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इस मामले में सभी आरोपियों को उनकी पिछली रिमांड अवधि समाप्त होने पर मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद पाटिल के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने शूटर शिवकुमार गौतम की पुलिस हिरासत 23 नवंबर तक बढ़ा दी जबकि अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

12 अक्टूबर को हुई थी हत्या

बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को बांद्रा पूर्व में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार

इस हत्याकांड में अब तक 25 संदिग्धों काे गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 3 शूटर के अलावा साजिशकर्ता शुभम लोनकर और उसके भाई समेत हमलावरों को सहायता करने के आरोपी शामिल है। 16 नवंबर को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पंजाब से एक संदिग्ध को दबोचा था। वहीं 17 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला से इस मामले में 25वीं गिरफ्तारी हुई थी।

चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बता दें कि मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम 12 अक्टूबर की घटना के बाद से फरार था। मुंबई पुलिस एक महीने से मुख्य आरोपी की तलाश कर रही थी। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में लगातार जांच चल रही है और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Baba siddiqui murder case shooter gautam on remand till 23 november

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 07:55 PM

Topics:  

  • Baba Siddique

सम्बंधित ख़बरें

1

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जांच पर बेटे जीशान ने जताई नाराजगी, मुंबई पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल

2

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: मुंबई-पुणे कनेक्शन से खुला राज, लॉरेंस गैंग का अमोल गायकवाड़ गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.