आयुष्मान खुराना को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की फिरौती

Ayushmann Khurrana Threat: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना को एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर करोड़ों की फिरौती मांगी गई है।
Ayushmann Khurrana Extortion Threat Call
आयुष्मान खुराना(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को आया धमकी भरा ऑडियो मैसेज।

  • ऑडियो में भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर फिरौती मांगी।

  • मुंबई पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

Ayushmann Khurrana Extortion Threat Call: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आयुष्मान खुराना को हाल ही में उन्हें एक संदिग्ध ऑडियो मैसेज मिला है, जिसने उनके परिवार और फैंस के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की भी नींद उड़ा दी है।

इस मैसेज में भेजने वाले ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया है और एक्टर से भारी-भरकम रकम की मांग की है। इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद से ही फिल्म जगत में एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं गहरी हो गई हैं।

ऑडियो मैसेज के जरिए की गई फिरौती की मांग

खबरों के अनुसार आयुष्मान खुराना को यह धमकी किसी नॉर्मल लेटर या कॉल के जरिए नहीं, बल्कि एक ऑडियो क्लिप के जरिए मिली है। इस वॉइस नोट में भेजने वाले शख्स ने अपनी पहचान कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य के रूप में बताई है।

ऑडियो मैसेज में करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की गई है, जिससे यह साफ होता है कि डराने और रंगदारी वसूलने का यह एक नया प्रयास है। जैसे ही यह मामला आयुष्मान खुराना तक पहुंचा, फौरन इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद से ही महकमे में हड़कंप मच गया है।

मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की

इस गंभीर मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस फौरन हरकत में आ गई है और पूरे मामले की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के सीनियर ऑफिसर इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि आयुष्मान खुराना को इस तरह का धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला है।

हालांकि इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन तकनीकी टीम ऑडियो भेजने वाले की लोकेशन और उसकी पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वाकई इस धमकी के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है या यह किसी शरारती तत्व की करतूत है।

Ayushmann Khurrana Extortion Threat Call
रणबीर कपूर की रामायण मचाएगी तहलका, पहले दिन 160 करोड़ की कमाई का अनुमान, जवान-एनिमल को देगी टक्कर

आयुष्मान खुराना से पहले तुषार कपूर को मिली धमकी

बॉलीवुड स्टार्स को इस तरह से निशाना बनाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे कुछ दिन पहले ही एक्टर तुषार कपूर को भी इसी तरह का एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था, जिसमें एक अन्य व्यक्ति ने खुद को किसी दूसरे गैंग से जुड़ा बताकर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

शुरुआती जांच में उस मामले की ऑडियो क्लिप फर्जी पाई गई थी और पुलिस को शक था कि किसी जालसाज ने डर फैलाने के लिए ऐसा किया था। अब आयुष्मान खुराना के मामले में भी पुलिस पुराने मामलों के एंगल को खंगाल रही है ताकि यह साफ हो सके कि इस धमकी के पीछे असली साजिश किसकी है।