Maharashtra में Asus India की बड़ी पहल, जरूरतमंद बच्चों को डिजिटल शिक्षा
Asus India और विद्या ने डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का विस्तार करते हुए महाराष्ट्र में नए लर्निंग सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे जरूरतमंद बच्चों और युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा मिल सकेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
डिजिटल क्लासरूम (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: अपने डिजिटल इन्क्लूशन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए एसुस इंडिया ने विद्या इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट फॉर यूथ एंड एडल्ट्स के साथ मिलकर डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम को आगे भी जारी रखने का ऐलान किया है।
इसके तहत महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में नए लर्निंग सेंटर शुरू किए जाएंगे। इस पहल से अब तक पश्चिम भारत में 6,000 से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों और युवाओं को लाभ मिल चुका है। इसका उद्देश्य राज्य के सरकारी और कम आय वाले स्कूलों तक तकनीक आधारित शिक्षा पहुंचाकर डिजिटल दूरी को और कम करना है।
इस साझेदारी के तहत एसुस इंडिया और विद्या नए डिजिटल लैब स्थापित कर रहे हैं, जहां छात्रों को सीधे तौर पर सीखने का मौका मिलेगा। यहां दिया जाने वाला प्रशिक्षण यूनेस्को के डिजिटल साक्षरता फ्रेमवर्क के अनुरूप होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Chhatrapati Sambhajinagar: शहर में चेन स्नैचर्स का आतंक; कहीं घर में घुसकर लूटा, तो कहीं दिनदहाड़े रास्ते पर
Pune Water Supply Project: कोंढवा-उंड्री में पानी संकट खत्म होने की उम्मीद, समान जल आपूर्ति योजना का अंतिम चरण
Pimpri Chinchwad RMC Project: धूल और प्रदूषण पर मनपा का एक्शन, औचक जांच में कई निर्माण साइट्स पर कार्रवाई
Trimbakeshwar Digital Census: महाराष्ट्र दिवस पर डिजिटल जनगणना का शंखनाद; जनसंख्या में दोगुने उछाल का अनुमान
समुदाय को सशक्त बनाने का प्रयास
एसुस इंडिया और विद्या की यह पहल डिजिटल समानता, शिक्षा और समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में कंपनी की लंबे समय की प्रतिवद्धता को दर्शाती है, ताकि तकनीक के जरिए समाज में स्थायी और सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra News: काला घोड़ा सौंदर्याकरण अंतिम चरण में, बीएमसी ने किया स्थल निरीक्षण
एक से 10 तक के छात्रों को मिलेगा लाभ
पवई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों और स्थानीय युवाओं को कम्प्यूटर की बुनियादी जानकारी, कोडिंग, रचनात्मक डिजाइन और डिजिटल नैतिकता जैसे जरूरी कौशल सिखाए जा रहे हैं, ताकि वे आगे की पढ़ाई और रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सके। इस पहल के माध्यम से एसुस इंडिया डिजिटल पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद छात्रों और युवाओं के लिए पढ़ाई, नौकरी की तैयारी और बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
