एकनाथ शिंदे को महायुति का बड़ा झटका, भतीजे आशीष माने अजित पवार की NCP में शामिल

Eknath Shinde Nephew: नगर निगम चुनावों से पहले एकनाथ शिंदे के भतीजे आशीष माने के अजित पवार की NCP में शामिल होने से मुंबई की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
Ashish Mane joins NCP
आशीष माने अजित पवार की NCP में शामिल
Published on: 
Updated on: 

Ashish Mane joins NCP: मुंबई नगर निगम चुनावों की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं और टिकट वितरण व दल-बदल की गतिविधियां चरम पर हैं। इसी बीच मुंबई में महायुति के भीतर ‘दोस्ताना कुश्ती’ की तस्वीर सामने आई है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मुंबई में राजनीतिक झटका लगा है, क्योंकि उनके भतीजे आशीष माने ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) का दामन थाम लिया है।आशीष माने ने मुंबई NCP के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ कांबले की मौजूदगी में पार्टी में औपचारिक प्रवेश किया। इसके साथ ही उनकी उम्मीदवारी भी लगभग तय मानी जा रही है।

मुंबई में महायुति के भीतर सियासी खींचतान

NCP ने चांदिवली विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 159 से आशीष माने को मैदान में उतारने का फैसला किया है। नगर निगम चुनावों के बीच यह घटनाक्रम महायुति के भीतर समीकरणों को और जटिल बनाता दिख रहा है। एक ओर NCP ने एकनाथ शिंदे के भतीजे को उम्मीदवार बनाया है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने अपनी पूर्व महासचिव नेहा राठौड़ को टिकट दिया है। जानकारी के अनुसार, आशीष माने को वार्ड नंबर 174 से और नेहा राठौड़ को वार्ड नंबर 156 से मैदान में उतारा गया है।

नगर निगम चुनावों का शेड्यूल

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। राज्य की 29 नगर निगमों के लिए नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हुई है, जो 30 दिसंबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 31 दिसंबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 2 जनवरी तय की गई है। चुनाव चिन्हों का आवंटन और उम्मीदवारों की अंतिम सूची 3 जनवरी को जारी की जाएगी। सभी 29 नगर निगमों के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा और मतगणना 16 जनवरी को की जाएगी।

ये भी पढ़े:

गठबंधन अभी भी अधर में

चुनाव में अब केवल 18 दिन शेष हैं, लेकिन महायुति और महा अघाड़ी की ओर से अब तक आधिकारिक गठबंधन की घोषणा नहीं की गई है। ठाकरे भाइयों के गठबंधन का ऐलान जरूर हो चुका है, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। संकेत हैं कि मुंबई महानगर क्षेत्र समेत राज्य के कई हिस्सों में भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, पुणे में भाजपा और NCP के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। ठाणे जिले में सबसे अधिक छह नगरपालिकाएँ हैं और यहां भी भाजपा व शिंदे गुट के बीच गठबंधन को लेकर रस्साकशी जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com