Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजकीय सम्मान के साथ आज होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, जानें कब और कहां दे सकेंगे अंतिम विदाई

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि। जानें अंतिम दर्शन का पूरा समय।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 13, 2026 | 06:47 AM

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Asha Bhosle Funeral State Honors Maharashtra: पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित वयोवृद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान जारी किया है।

बयान के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर 13 अप्रैल, 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कासा ग्रांडे को-ऑप हाउसिंग सोसाइटी, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल, मुंबई में अंतिम संस्कार के लिए रखा जाएगा। इस दौरान लोग अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

बयान के अनुसार, शाम 4:00 बजे स्वर्गीय भागोजी कीर हिंदू श्मशान घाट, पी. पू. जांभेकर महाराज पथ, शिवाजी पार्क, दादर, मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Satish Kaushik Life: हंसी के पीछे छुपा था सतीश कौशिक का गहरा दर्द, बेटे की मौत ने तोड़ दिया था जीवन

पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO

सुरों का एक युग समाप्त, 92 की उम्र में आशा भोसले का निधन; संघर्ष से शिखर तक की पूरी कहानी- VIDEO

भगीरथ भालके हुए शिवसेना में शामिल, डीसीएम शिंदे ने दिया विकास का मंत्र

वहीं, इससे पहले आशा भोसले (Asha Bhosle) के बेटे आनंद भोसले ने जानकारी दी कि सोमवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है और नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस दौरान आकर श्रद्धांजलि अर्पित करें। इसके बाद दोपहर 4:00 बजे शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

तमाम हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

जानकारी के अनुसार, आशा भोसले (Asha Bhosle) को अत्यधिक कमजोरी और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशा भोसले के निधन पर तमाम हस्तियों ने उनके घर पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें नेता और अभिनेता समेत तमाम लोग शामिल हैं।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीरें साझा कीं। शेलार ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आशाताई के आवास पर जाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें – आखिरी बार गुनगुनाती आशाताई…मंत्री आशीष शेलार की वो पोस्ट, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं

सीएम फडणवीस ने जताया शोक

इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित वयोवृद्ध गायिका आशाताई भोसले के निधन की खबर बेहद हृदयविदारक है। उन्होंने अभी तीन साल पहले ही अपना 90वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था। उनके निधन के साथ ही लता दीदी के बाद मंगेशकर परिवार का एक और सितारा टूट गया है। सुरों का वह खूबसूरत चमन आज वीरान हो गया है।”

बता दें कि 2006 में, आशा भोसले ने स्वयं खुलासा किया कि उनके नाम लगभग 12,000 गाने हैं। कई दशकों तक फैले अपने करियर के दौरान, आशा भोसले ने शंकर-जयकिशन, आर.डी. बर्मन, ओ.पी. नैयर, इलैयाराजा, बप्पी लाहिड़ी, और ए.आर. रहमान जैसे कई प्रख्यात संगीतकारों के साथ काम किया है।

उन्हें अपने कई उल्लेखनीय गीतों के लिए अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। गायिका को 2000 में प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके बाद 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Asha bhosle funeral details state honors mumbai shivaji park final rites

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2026 | 06:47 AM

Topics:  

  • Asha Bhosle
  • Entertainment News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Government
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.