- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Arvind Sawant Questions Governor Over Tamil Nadu Government Formation
‘महाराष्ट्र में राज्यपाल ने आंकड़े गिने थे क्या?’, तमिलनाडु के राजनीतिक संकट पर अरविंद सावंत का जोरदार हमला
Arvind Sawant Slams Governor over Tamil Nadu: तमिलनाडु में विजय को सरकार बनाने का न्योता न मिलने पर अरविंद सावंत ने राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाए।
- Written By: अनिल सिंह

अरविंद सावंत बोले- राजनीति में दुश्मनी के बीज बोने वाले जिम्मेदार (फोटो क्रेडिट-X)
Arvind Sawant On TVK Party Majority: तमिलनाडु में सत्ता की चाबी फिलहाल राजभवन के पास फंसी हुई नजर आ रही है। सुपरस्टार विजय की पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बावजूद बहुमत के जादूई आंकड़े 118 से महज 6 कदम दूर है। विजय ने अन्य दलों के सहयोग से 112 विधायकों का समर्थन जुटा लिया है, लेकिन राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक 118 विधायकों के भौतिक हस्ताक्षर वाला पत्र पेश नहीं किया जाता, तब तक सरकार बनाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। राज्यपाल के इस कड़े रुख ने विपक्षी खेमे को नाराज कर दिया है।
शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और राज्यपाल की दोहरी राजनीति पर हमला बोला है। उन्होंने महाराष्ट्र के 2019 के घटनाक्रम की याद दिलाते हुए पूछा कि क्या उस समय के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को शपथ दिलाने से पहले आंकड़े गिने थे। सावंत ने कहा कि एक ही देश में अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग संवैधानिक कानून नहीं हो सकते।
2019 के महाराष्ट्र घटनाक्रम का जिक्र
अरविंद सावंत ने 2019 के उस चर्चित घटनाक्रम का हवाला दिया जब सुबह-सुबह राजभवन में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने कहा, “उस वक्त राज्यपाल ने आंकड़े गिने थे क्या? किसी को याद है? वहां बिना आंकड़े देखे शपथ दिला दी गई और यहां विजय से हस्ताक्षर मांगे जा रहे हैं। यही भाजपा की दोहरी राजनीति है।” गौरतलब है कि वह सरकार बहुमत न होने के कारण महज तीन दिनों में गिर गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
ये भी पढ़ें- ‘बंगाल को गुजरात बनाना चाहती है भाजपा’; चुनाव बाद हिंसा पर संजय राउत का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला
पश्चिम बंगाल हिंसा पर आत्मचिंतन की सलाह
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर दुख जताते हुए अरविंद सावंत ने इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि राजनीति में चुनावी प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए, व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं। सावंत के अनुसार, वर्तमान में जिस तरह की भाषा और बर्ताव राजनीतिक दलों के प्रमुख कर रहे हैं, उसी का परिणाम ऐसी हिंसक घटनाएं हैं। उन्होंने नेताओं को आत्मचिंतन करने की नसीहत दी ताकि समाज में नफरत के बीज न बोए जाएं।
संजय राउत ने ममता को घेरा
इसी बीच, संजय राउत ने भी बंगाल के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन की बात न मानकर बड़ी गलती की। उनके अनुसार, यदि विपक्षी एकता और मजबूत होती, तो परिणाम कुछ और हो सकते थे। तमिलनाडु और बंगाल के इन घटनाक्रमों ने देशभर में राज्यपाल की शक्तियों और निष्पक्षता को लेकर एक नई संवैधानिक बहस छेड़ दी है, जिसका असर आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजनीति पर दिखना तय है।
Arvind sawant questions governor over tamil nadu government formation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM












