Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनुराधा पौडवाल का सरकार पर निशाना, राम मंदिर में दान चोरी हुई, ऐसे भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?

Ram Mandir Donation Theft: प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल ने राम मंदिर में दान चोरी और 93,000 स्कूल बंद होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार के 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने के दावे पर तीखा तंज कसा।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 14, 2026 | 10:19 AM

अनुराधा पौडवाल

Follow Us
Follow Us:

Ram Mandir Donation Theft Anuradha Paudwal Interview: प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने एक इंटरव्यू के दौरान राम मंदिर में कथित दान चोरी के मुद्दे और 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने के दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने व्यवस्था और जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं देश की छवि पर सवाल खड़े करती हैं।

‘विश्वगुरु बनने के लिए पहले व्यवस्था सुधरे’

अनुराधा पौडवाल ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक उनके मन में भी यह विश्वास था कि भारत विश्वगुरु बनेगा, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखकर उनकी सोच बदली है। उन्होंने कहा, “कुछ साल पहले तक मेरे भी मन में था कि विश्वगुरु बनेंगे, लेकिन अभी मैं देख रही हूं कि विश्वगुरु को उल्टा करने वाली चीजें ज्यादा हो रही हैं। बंद करो ये नॉनसेंस।”

राम मंदिर की घटना का किया जिक्र

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने राम मंदिर में कथित दान चोरी का उल्लेख करते हुए कहा कि जब आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में भी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि देश को विश्वगुरु बनाना है तो पहले उन मूल्यों और आदर्शों पर अमल करना होगा, जिनकी बात की जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

सुनेत्रा पवार के NCP अध्यक्ष पद पर मंडराया खतरा, पार्टी नेता ने चुनाव प्रक्रिया को दी चुनौती, नए चुनाव की मांग

नासिक में बड़ा सड़क हादसा: येवला-नांदगांव हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

नागपुर: ‘नो पार्किंग जोन’ अभियान के तहत 334 वाहनों पर कार्रवाई, 2 निजी बसों पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 1 अगस्त से बिना डिजिटल सिग्नेचर के नहीं जारी होंगे ये सरकारी दस्तावेज

यह भी पढ़ें:- ठाणे में ट्रैफिक नियम तोड़े तो AI कैमरे काटेंगे चालान: नितिन कंपनी जंक्शन पर ITMS शुरू; लगेंगे 350 हाईटेक कैमर

शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

अनुराधा पौडवाल ने शिक्षा के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि देश में बड़ी संख्या में स्कूल बंद पड़े हैं और कहा कि केवल बड़े दावे करने से लक्ष्य हासिल नहीं होंगे। उनके अनुसार, शिक्षा, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासन जैसे क्षेत्रों में ठोस सुधार जरूरी हैं।

2047 के लक्ष्य पर जताई राय

भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराधा पौडवाल ने कहा कि पहले उन कमियों की सूची तैयार करनी चाहिए, जिन्हें दूर करना आवश्यक है। उनके मुताबिक, जब तक व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक ऐसे बड़े लक्ष्यों को हासिल करना चुनौतीपूर्ण रहेगा।

Anuradha paudwal interview ram mandir theft vishwaguru statement updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 09:59 AM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Ram Mandir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.