Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामदास कदम को एक और झटका, जानें क्या है पूरा मामला

  • Written By: अखिलेश मिश्रा
Updated On: Dec 16, 2021 | 09:28 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई:  परिवहन मंत्री एड. अनिल परब से के खिलाफ वायरल (Viral) हुई ऑडियो क्लिप (Audio Clip) शिवसेना नेता रामदास कदम (Ramdas Kadam) के लिए गले की हड्डी बन गयी है। विधान परिषद की सदस्यता जाने के बाद शिवसेना (Shiv Sena) ने अब उन्हें एक और झटका दिया है। मुख्यमंत्री और शिवसेना पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निर्देश पर रत्नागिरी जिले में कदम और उनके विधायक पुत्र योगेश कदम के समर्थक पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। साथ ही शिवसेना ने रत्नागिरी जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से गठजोड़ कर स्थानीय निकायों का चुनाव लड़ने की तैयारी की है। इस संदर्भ में एनसीपी सांसद सुनील तटकरे और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच चर्चा हुई है।

महाविकास आघाड़ी सरकार में शामिल नहीं किए जाने से शिवसेना नेता रामदास कदम नाराज चल रहे थे, लेकिन परिवहन मंत्री अनिल परब के खिलाफ एक ऑडियो क्लीप  वायरल होने के बाद कदम पार्टी अध्यक्ष ठाकरे की नजर में आ गए। कदम ने ऑडियो क्लीप को लेकर सफाई दी थी इसके बावजूद उनका विधान परिषद का टिकट काट कर वरली के सुनील शिंदे को दे दिया गया। 

नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा

अब रत्नागिरी में उनके समर्थकों को कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। शिवसेना ने रत्नागिरी जिले में शिवसेना के नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है।  इस फैसले के बाद यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि शिवसेना में पार्टी को धोखा देने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।  शिवसेना पार्टी अध्यक्ष ने एक बार फिर यह करके दिखाया है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: सिलेंडर वाहनों को पुलिस सुरक्षा, गैस आपूर्ति के लिए जिला स्तर पर समितियां

दीपिका पादुकोण के वायु प्रदूषण वाले सवाल पर मुंबई महापौर रितु तावड़े ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई: एटीएम से निकलेंगे 10, 20 और 50 रुपये के नोट, आरबीआई का नया पायलट प्रोजेक्ट शुरू

विदेश में नौकरी के नाम पर युवाओं को बना रहे ‘साइबर गुलाम’, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत ठुकराई

Another blow to ramdas kadam shiv sena

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2021 | 09:28 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.