मुंबई में अण्णाभाऊ साठे स्मारक का काम तेज, 920 में से 750 पाइलिंग पूरी; 36 महीने से पहले निर्माण का लक्ष्य

Annabhau Sathe Memorial Ghatkopar: मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित चिरागनगर में अण्णाभाऊ साठे स्मारक का 80% से अधिक शोर पायलिंग कार्य पूरा हो गया है। एसआरए इसे 36 महीने से पहले पूरा करेगा।
Annabhau Sathe Smarak Construction Update
काम प्रगति परसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • घाटकोपर पश्चिम के चिरागनगर में अण्णाभाऊ साठे स्मारक का निर्माण तेज।

  • कुल 920 शोर पाइल में से 750 का काम पूरा हो चुका है।

  • दो बेसमेंट के लिए करीब 11 मीटर गहराई तक खुदाई जारी है।

  • परिसर में पुस्तकालय, UPSC-MPSC प्रशिक्षण और कौशल विकास केंद्र बनेंगे।

Annabhau Sathe Smarak Construction Update: घाटकोपर पश्चिम स्थित चिरागनगर में साकार हो रहे साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे स्मारक के निर्माण कार्य ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। एसआरए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण के तहत शोर पायलिंग का 80 फीसदी से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है और वर्तमान में बेसमेंट की खुदाई का काम तेजी से जारी है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार प्रशासन ने इस भव्य प्रकल्प को 36 महीने की निर्धारित समयसीमा से पहले ही पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

31 जुलाई को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एसआरए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ। महेंद्र कल्याणकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के हाथों भूमिपूजन होने के बाद स्मारक के पहले चरण का प्रत्यक्ष काम शुरू हो गया है।

जनशक्ति तैनात कर प्रारंभिक तैयारियां पूरी

ठेकेदार मेसर्स स्पेको इंफ्रास्ट्रक्चर को 22 सितंबर 2026 को स्वीकृति पत्र जारी होने के बाद आवश्यक मशीनरी और जनशक्ति तैनात कर प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थल पर भू-तकनीकी जांच पूरी होने के बाद अब दो बेसमेंट के निर्माण को लेकर लगभग 11 मीटर गहराई तक कुल 40,000 घनमीटर मिट्टी और मध्यम से कठोर बेसाल्ट चट्टान की खुदाई की जा रही है।

इसके लिए आवश्यक शोर पायलिंग के कुल 920 पाइल में से 750 पाइल का काम पूरा होकर अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके साथ ही बेसमेंटों की खुदाई और अण्णाभाऊ साठे की भव्य प्रतिमा के मॉडल को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

Annabhau Sathe Smarak Construction Update
महाराष्ट्र में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: मुख्य सचिव ने दिए सटीक- पारदर्शी गणना के निर्देश, जानें पूरा शेड्यूल

बहुउद्देशीय सभागार और एम्फीथिएटर जैसी मिलेंगी कई सुविधाएं

संस्थान में पुस्तकालय व अध्ययन केंद्र, यूपीएससी और एमपीएससी प्रशिक्षण केंद्र, कौशल विकास केंद्र, बहुउद्देशीय सभागार और एम्फीथिएटर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बेसमेंटों में 150 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था होगी और अण्णाभाऊ साठे के मूल निवास स्थान का संरक्षण व पुनर्स्थापना की जाएगी।  

प्रशासन का मानना है कि यह स्मारक न केवल साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे के विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए अध्ययन, प्रशिक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भी बनेगा। परियोजना के सुचारू संचालन और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए संबंधित विभागों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।