घाटकोपर में बनेगा अण्णा भाऊ साठे का भव्य स्मारक, फडणवीस और शिंदे ने किया भूमिपूजन, 2029 तक होगा तैयार

Maharashtra Anna Bhau Sathe: घाटकोपर में लोकशाहीर अण्णा भाऊ साठे के स्मारक का भूमिपूजन हुआ। सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे की मौजूदगी में 300 करोड़ की इस परियोजना को 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
Bhumipujan performed for Anna Bhau Sathe memorial in Ghatkopar. CM Fadnavis and Dy CM Shinde announced the ₹300 crore project, targeted for completion by July 2029.
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भूमिपूजन (सोर्स: X)
Published on
Updated on

Maharashtra Anna Bhau Sathe Memorial Ghatkopar: घाटकोपर के चिराग नगर में बनने वाला लोकशाहीर अण्णा भाऊ साठे का भव्य स्मारक वंचित, श्रमिक और उपेक्षित समाज के संघर्ष, स्वाभिमान और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक बनेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का नया प्रेरणा केंद्र बताया। घाटकोपर के चिराग नगर में 'लोकशाहीर साहित्यरत्न अण्णा भाऊ साठे अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान' और स्मारक के पहले चरण का भूमिपूजन किया गया।

2029 तक पूरा करने का लक्ष्य

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, आशीष शेलार, संजय शिरसाट, मुंबई की महापौर रितु तावड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। फडणवीस ने कहा अण्णा भाऊ का साहित्य और विचार पूरी दुनिया को प्रेरित करते हैं।

चिराग नगर में बनने वाला यह स्मारक सामाजिक न्याय, संघर्ष और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक होगा। स्थानीय नागरिकों का सम्मानजनक पुनर्वास करते हुए जुलाई 2029 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा में परियोजना पूरी करने के निर्देश भी दिए।

नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, अण्णा भाऊ ने अपना पूरा जीवन वंचित, शोषित और श्रमिक समाज के अधिकारों के लिए समर्पित किया। राज्य सरकार इस परियोजना के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये उपलब्ध करा रही है। स्मारक में 20 मीटर ऊंची कांस्य प्रतिमा, डिजिटल अनुभव केंद्र, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, पुस्तकालय, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन केंद्र, कौशल विकास केंद्र, एम्फीथिएटर, लेजर शो तथा 150 वाहनों की पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com