Bollywood पर ड्रग्स का डंक, मुंबई पुलिस ने अभिनेता सिद्धांत कपूर को जारी किया समन

252 करोड़ ड्रग्स केस में Mumbai ANC ने श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को समन भेजा है। ओरी को भी दूसरा नोटिस जारी किया गया है। आरोपी सलीम शेख ने अपने बयान में कई बॉलीवुड नामों का जिक्र किया है।
Siddhant Kapoor
सिद्धांत कपूर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Anti Narcotics Cell Summons For Sidharth Kapoor: 252 करोड़ के ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिस सेल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को समन भेजा है।

उन्हें एएनसी की घाटकोपर यूनिट में मंगलवार को अपना बयान दर्ज करवाने के लिए समन भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि एएनसी ने ओरी को भी दूसरा समन भेजा है और उसे बुधवार को एएनसी घाटकोपर यूनिट आने के लिए कहा गया है। दरअसल 252 करोड़ के ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आरोपी सलीम शेख ने अपने बयान में कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम लिए थे।

ओरी को भी भेजा गया था समन

  • सूत्रों के मुताबिक शेख ने अपने बयान में बताया था कि ओरी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भांजा अली शाह पारकर अच्छे दोस्त है। आरोपी ने दावा किया था कि उसने पहले नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और उसके भाई सिद्धार्थ कपूर, जीशान सिद्दीकी, ओरी उके ओरहान, अब्बास मस्तान, लीका तथा अन्य कई व्यक्तियों के साथ देश और विदेश में जग पार्टियों का आयोजन किया था।
  • इससे पहले मुंबई पुलिस ने ओरी को भी समन भेजा था और 20 नवंबर को 10 बजे एंटी नारकोटिक्स सेल के घाटकोपर यूनिट में पेश होने को कहा था, लेकिन ओरी ने मुंबई पुलिस से समय की मांग की थी।
  • ओरी के वकील ने पुलिस को पत्र देकर कहा था कि ओरी 20 नवंबर को पूछताछ के लिए नहीं आ सकेंगे। वो 25 नवंबर के बाद ही पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने आ पाएंगे, ऐसे में अब ओरी को दूसरा समन जारी किया गया है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com