Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai: सीएनजी पंप बढ़ाने की मांग तेज, 385 पंपों पर 12 लाख वाहन

CNG Pumps: मुंबई में सीएनजी वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन पंपों की कमी के कारण चालकों को रोजाना घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है। 12 लाख वाहनों के मुकाबले 385 पंप अपर्याप्त साबित हो रहे हैं

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 23, 2025 | 10:19 AM

मुंबई सीएनजी स्टेशन (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

CNG Pumps In Mumbai: मुंबई में सीएनजी वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन शहर में सीमित सीएनजी पंप होने के कारण वाहन चालकों को ईंधन भरने के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। फिलहाल शहर में महानगर गैस लिमिटेड के कुल 385 सीएनजी पंप कार्यरत हैं।

वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएनजी पंप बढ़ाने की मांग जोर पकड़ रही है। कम ईंधन खर्च और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के चलते नागरिक सीएनजी वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। मुंबई महानगर क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में सीएनजी वाहनों की संख्या में 20 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

वर्तमान में शहर में 12 लाख सीएनजी वाहन हैं। इतनी तेजी से बढ़ती मांग के मुकाबले सीएनजी पंप की संख्या भी बढ़नी चाहिए, लेकिन पिछले एक वर्ष में केवल 100 नए पंप जुड़े हैं। यही कारण है कि पंपों की संख्या बढ़ाने की मांग तेज होती जा रही है।

सीएनजी स्टेशनों की कमी

सीएनजी स्टेशनों को अपर्याप्त संख्या और उससे होने वाली भीड़ के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर वे नागरिक रोजगार के लिए सीएनजी वाहनों पर निर्भर हैं, उनकी मुश्किलें और भी अधिक बढ़ जाती हैं। ऐसे में सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ाना और उनकी उपलब्धता में सुधार करना समय की आवश्यकता बन गया है।

सीएनजी भरने के लिए रोज डेढ़ से दो घंटे लाइन 6 में खड़ा रहना पड़ता है। इससे हमारे कामकाज पर सीधा असर पड़ता है।
– संदीप चौगुले, रिक्शा चालक, घाटकोपर

सीएन‌जी भरवाना अब बड़ा झंझट बन गया है। कई पंप अचानक मेंटेनेंस के लिए बंद हो जाते हैं। कई पेट्रोल पंप पर सीएनजी होती ही नहीं, ऐसे में मजबूरी में पेट्रोल भरना पड़ता है। जिसकी लागत काफी ज्यादा है।
– कृष्णा सिंह, कार मालिक, मालाड

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बचने के लिए सीएनजी कार ली थी, लेकिन अब लगता है पेट्रोल-डीजल की ही कार से लेता तो बेहतर होता, सीएनजी से बचत तो होती है, लेकिन समय का बहुत नुकसान होता है-कई बार लंबी कतारों में काफी देर खड़ा रहना पड़ता है।
-शेखर भोसले, कार मालिक, बदलापुर

ये भी पढ़ें :- Vasai-Virar में गड्ढा मरम्मत से बढ़ी परेशानी, दुकानदारों का कारोबार प्रभावित

कई सीएनजी स्टेशन मुख्य सड़कों पर है, जिससे भीड़ और ट्रैफिक जाम और बढ़ जाता है। कई स्टेशन 24×7 खुलते हैं, फिर भी दिक्कत कम नहीं होती, इसका बड़ा असर ऑटो और टैक्सी चालकों पर पड़ता है।
– सदानंद माने, टैक्सी चालक, दादर

Amid rising number of cng vehicles in mumbai limited pumps lead to long queues for drivers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2025 | 10:19 AM

Topics:  

  • CNG
  • Maharashtra
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

Vasai-Virar में गड्ढा मरम्मत से बढ़ी परेशानी, दुकानदारों का कारोबार प्रभावित

2

Mumbai Local का नया टाइम टेबल अब जनवरी में, CSMT की कई ट्रेनें होंगी LTT शिफ्ट

3

अंधेरी में कांग्रेस का हंगामा, असलम शेख विवाद पर BJP-Congress आमने-सामने

4

Mumbai में बढ़ा भाषाई विवाद, अर्णव की मौत पर आरोप-प्रत्यारोप जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.