-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amaravati Cng Shortage Supply Delay Gas Pipeline Project
अमरावती में CNG की किल्लत, वाहनों की संख्या बढ़ी, पर सप्लाई आधी रह गई
- Written By: आंचल लोखंडे
Amravati CNG Shortage: अमरावती में सीएनजी की भारी किल्लत जारी है। बढ़ते वाहनों के बावजूद सप्लाई आधी रह गई है। गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट में देरी से वाहन चालक परेशान, फिलिंग स्टेशनों पर लंबी कतारें देखी ज

अमरावती में CNG की किल्लत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati CNG Stations: अमरावती शहर में लगभग डेढ़ वर्ष पहले सीएनजी (CNG) की सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन अब तक इसका पर्याप्त वितरण नहीं हो पा रहा है। पिछले 8 से 10 दिनों से स्थिति और भी खराब हो गई है। कई बार दो से तीन दिन बाद ही सीएनजी उपलब्ध होती है, वह भी बहुत कम मात्रा में। परिणामस्वरूप सीएनजी फिलिंग स्टेशनों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, अमरावती जिले में फिलहाल 5 सीएनजी स्टेशन चालू हैं, लेकिन शहर के भीतर एक भी स्टेशन नहीं है। शहर से करीब 7 से 8 किलोमीटर दूर दो स्टेशन स्थित हैं। पेट्रोल की तुलना में सीएनजी सस्ती होने के कारण पिछले डेढ़ वर्ष में सीएनजी वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, लातूर से आने वाली गैस सप्लाई आधी रह गई है, जिसके चलते वाहन चालकों को इंधन भरवाने के लिए घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
गैस पाइपलाइन परियोजना में विलंब
मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग के समानांतर गेल (GAIL- Gas Authority of India Ltd.) द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाई गई है। यह पाइपलाइन मार्च 2025 में शुरू होने की उम्मीद थी, परंतु अब बताया जा रहा है कि यह मार्च 2026 के बाद ही शुरू हो पाएगी। तारीख लगातार आगे बढ़ने से सीएनजी वाहनधारक और स्टेशन संचालक परेशान हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
गैस पाइपलाइन शुरू हुई तो 24 घंटे उपलब्धता संभव
जानकारी के अनुसार, गैस पाइपलाइन शुरू होने के बाद अमरावती से लगभग 30 किलोमीटर दूर बोरी स्थित सीएनजी मदर स्टेशन से 24 घंटे लगातार सीएनजी की आपूर्ति संभव हो जाएगी। इसके बाद अमरावती शहर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में सीएनजी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। हालांकि, पाइपलाइन परियोजना में हो रही देरी अब शहर के वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। फिलहाल सीएनजी वाहनधारकों को सीमित सप्लाई और लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़े: Solapur News: गांव-गांव में बैठकों, संपर्क और राजनीतिक समीकरणों की हलचल
अवैध रिफिलिंग का बढ़ता कारोबा
सीएनजी वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण अब शहर में कुछ वाहन चालक घरेलू एलपीजी गैस का उपयोग करने लगे हैं। इसके चलते अवैध रिफिलिंग का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में पुलिस विभाग ने कई स्थानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की और अवैध रिफिलिंग करने वालों पर लगाम लगाने का प्रयास किया।
Amaravati cng shortage supply delay gas pipeline project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














