Ajit Pawar Plane Crash: जांच की मांग पर ममता बनर्जी, कंगना रनौत का तीखा पलटवार
Baramati Plane Crash News: अजित पवार विमान हादसे पर ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट निगरानी जांच की मांग की। इस पर कंगना रनौत ने संसद में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बयान को अनुचित बताया।
- Written By: अपूर्वा नायक
ममता बनर्जी के ट्वीट पर कंगना रनौत का रिएक्शन (सौ. डिजाइन फोटो )
Kangana Reaction On Mamata Banerjee: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन की खबर के बाद देशभर में शोक का माहौल है।
इसी बीच इस हादसे को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना की जांच की मांग करते हुए बयान दिया, जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है।
ममता बनर्जी ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस विमान हादसे की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित कमेटी से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
सम्बंधित ख़बरें
वाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
महावितरण ने भी मनाया राज्य स्थापना दिन : प्रतिभाशाली जन मित्रों और मशीन संचालकों को सम्मानित किया
मीरा रोड चाकूबाजी केस: नोट, नफरत और नेटवर्क- क्या सच में ‘लोन वुल्फ’ हमला?
भाईंदर: घोड़बंदर रोड पर राहत की तैयारी, अंतिम चरण में 5 पैदल यात्री पुल का निर्माण
ममता का सोशल मीडिया बयान
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अजित पवार के आकस्मिक निधन से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने पवार के परिवार, उनके चाचा शरद पवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि इस घटना की उचित जांच आवश्यक है।
Deeply shocked and stunned by the suddden demise of Ajit Pawar! The Deputy Chief Minister of Maharashtra and his co-passengers have died in a disastrous plane crash at Baramati today morning, and I am feeling a deep sense of loss. My condolences to his family including his uncle… — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 28, 2026
कंगना रनौत का तीखा पलटवार
ममता बनर्जी की इस मांग पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कंगना ने कहा कि यह एक बेहद बड़ा और दुखद हादसा है, जिस पर संसद में भी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह की बातें करना शोभा नहीं देता।’=
संसद में भी हुई चर्चा
कंगना रनौत के मुताबिक, संसद में भी इस हादसे को लेकर गंभीर चर्चा चल रही थी। उन्होंने कहा कि इस समय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए।
जांच को लेकर अलग-अलग राय
जहां ममता बनर्जी पारदर्शी जांच की बात कर रही हैं, वहीं बीजेपी नेताओं का मानना है कि इस तरह के बयान दुख की घड़ी में अनावश्यक विवाद पैदा करते हैं। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें :- Ajit Pawar की अंतिम सार्वजनिक तस्वीरें, फडणवीस के साथ कैबिनेट में दिखे थे आखिरी बार
राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच शोक
हादसे की जांच को लेकर बयानबाज़ी तेज है, लेकिन देशभर में अजित पवार के निधन पर शोक की लहर बनी हुई है। सभी की नजरें अब आधिकारिक जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
