आखिरी समय में क्यों बदले गए पायलट? अजित पवार विमान हादसे पर रोहित पवार के इन 5 सवालों ने मचाया हड़कंप
Rohit Pawar PC On Ajit Pawar Death: रोहित पवार ने अजित पवार के विमान हादसे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पायलट बदलने और ट्रैफिक के दावों पर सवाल उठाते हुए CCTV फुटेज और CDR जांच की मांग की है।
- Written By: आकाश मसने
अजित पवार प्लेन हादसे पर रोहित पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ajit Pawar Plane Crash Pilot Change Mystery: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) नेता रोहित पवार ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने राज्य की पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर सीधे तौर पर प्रशासन और मैनेजमेंट पर उंगली उठाई है। रोहित पवार का मुख्य तर्क ‘पायलटों के ऐन वक्त पर बदलने’ को लेकर है, जिसे उन्होंने संदिग्ध करार दिया है।
राेहित पवार ने पायलट बदलने पर पूछा सवाल
अजित पवार प्लेन हादसे को लेकर रोहित पवार ने सवाल उठाया कि अगर फ्लाइट सुबह 7 बजे की थी और पायलटों को 6:30 बजे पहुंचना था, तो क्या वाकई उस समय इतना ट्रैफिक था कि वे समय पर नहीं पहुंच सके? उन्होंने मांग की है कि अगर पायलट ट्रैफिक में फंसे थे, तो उस रूट के CCTV फुटेज सार्वजनिक किए जाएं। क्या दोनों पायलट एक ही जगह से आ रहे थे? अगर सिर्फ एक पायलट फंसा था, तो दोनों को क्यों बदला गया?
लाईव्ह |📍मुंबई | पत्रकारांशी संवाद |🗓️10-02-2026 https://t.co/9XAKinUZZx — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) February 10, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अमोल मिटकरी का MLC कार्यकाल खत्म! अजित पवार को याद कर हुए भावुक, कहा- कल से होगी नई शुरुआत
मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम के 25 गाड़ियों के काफिले पर बवाल, विपक्ष बोला- PM मोदी की अपील की उड़ी धज्जियां
बिजली के खंभे से टकराकर गिरा प्लेन, पुणे ग्रामीण SP संदीप सिंह गिल ने बताया कैसे हुआ बारामती विमान हादसा
‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग…’, अमीत साटम का रोहित पवार पर पलटवार, बताई 25 वाहनों के काफिले की सच्चाई
पायलटों के CDR और FDTL पर सवाल
रोहित पवार ने तकनीकी पहलुओं पर जोर देते हुए पूछा कि जो पायलट नहीं आए, क्या उनके Call Detail Records (CDR) की जांच की जाएगी? उन्होंने नए पायलटों की तैनाती पर भी सवाल किए नए पायलट को सूचना कब दी गई? क्या वह घर पर थे या स्टैंडबाय पर? क्या नए पायलटों का Flight Duty Time Limitations (FDTL) चेक किया गया था? क्या उड़ान से पहले उनके सभी जरूरी मेडिकल टेस्ट (Alcohol Test आदि) पूरे हो चुके थे?
यह भी पढ़ें:- क्या टेक-ऑफ से पहले विमान की…? अजित पवार की मौत पर रोहित पवार ने उठाए 5 चुभते सवाल
इंटरनेशनल कनेक्शन की चर्चा
सबसे चौंकाने वाला दावा करते हुए रोहित iपवार ने पूछा कि क्या यह सच है कि मुख्य पायलट किसी इंटरनेशनल फ्लाइट से लौटकर आया था? वह किस देश से आया था और क्या उसे पर्याप्त आराम मिला था? रोहित पवार के इन सवालों ने अब इस हादसे को एक नया मोड़ दे दिया है, जिससे सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल पर गंभीर बहस छिड़ गई है।
